महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई में अहिंसा का मार्ग अपना कर दिया मिसाल  - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, January 30, 2023

महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई में अहिंसा का मार्ग अपना कर दिया मिसाल 

सकलडीहाशासन के निर्देश पर सकलडीहा तहसील मुख्यालय और सकलडीहा पीजी कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों पर शहीद दिवस का आयोजन किया गया है। सोमवार को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी के विचारों पर विस्तार से चर्चा किया।


उप जिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने कहाकि अहिंसा के रास्ते पर चलकर महात्मा गांधी ने देश मे नया मिसाल कायम किया। वहीं प्राचार्य सकलडीहा पीजी कॉलेज प्रो.प्रदीप कुमार पांडे ने कहा कि अहिंसा से किसी भी संघर्ष को जीता जा सकता है। हिंसा से समाज बिखरता है और टूटता है। इसके पहले तहसीलदार विकासधर दुबे और अन्य वक्ताओं ने विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में शहीदों की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता। जिन्होंने अपने राष्ट्र के लिए   धैर्य और ईमानदारी के साथ संघर्ष करते हुए अपने आप को कुर्बान कर दिया।



इस मौके पर नायब तहसीलदार अमित सिंह ,आरिफ अहमद, ध्रुव सिंह ,सकलडीहा पीजी कॉलेज की प्रवक्ता दयानिधि सिंह यादव डॉ राजेश सिंह राजेश यादव इंद्रदेव सिंह विजेंद्र सिंह प्रोफेसर समीम राइन संदीप सिंह सहित तमाम राजस्व कर्मी और शिक्षक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad