श्री रामकृष्ण विवेकानंद सेवाश्रम द्वारा मनाया युवा सम्मेलन - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Sunday, January 22, 2023

श्री रामकृष्ण विवेकानंद सेवाश्रम द्वारा मनाया युवा सम्मेलन

राष्ट्रवाद को फैलाना युवा सम्मेलन एक सराहनीय प्रयास है- प्रो०हीरा सिंह


शहाबगंज(मीडिया टाइम्स)। स्थानीय क्षेत्र के परासी कलाॅ ग्राम सभा में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में रामकृष्ण मिशन की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में श्री रामकृष्ण विवेकानंद सेवाश्रम परासीकलाॅ के द्वारा युवा सम्मेलन का भव्य समारोह संपन्न हुआ। 

वही कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोफ़ हीरा सिंह डॉ अजय कुमार सिंह उपेंद्र प्रताप सिंह केस द्वारा संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प समर्पित करके पूजन अर्चन करके किया गया। इस अवसर पर डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि आज का युवा नौकरी तलाशने की जगह नौकरी देने वाला बन रहा है। लिहाजा यह कहना उचित होगा कि आज का युवा कल का इतिहास निर्माता है। देश का भविष्य युवाओं के उद्यम और दृढ़ संकल्प पर निर्भर करता है। 


वही प्रो० हीरा सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी देश का भविष्य युवाओं पर टिका होता है। उनकी क्षमता और प्रतिभा ही देश को गौरवान्वित करने में अहम भूमिका निभाती है। दुनिया में भारत ही सबसे ज्यादा युवा वाला देश है।भारत की सभ्यता और संस्कृति विश्व में हमें अलग करती है।


 यह बहुत ही पुरानी है। भारत ने हमेशा अनेकता में एकता के सिद्धांत को अपनाया हैस्वामी विवेकानंदजी आधुनिक भारत के एक महान चिंतक, महान देशभक्त, दार्शनिक, युवा संन्यासी, युवाओं के प्रेरणास्रोत और एक आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे। भारतीय नवजागरण का अग्रदूत यदि स्वामी विवेकानंद को कहा जाए तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। इस अवसर पर आनंद प्रताप सिंह, रामसुचित दुबे,शिवशंकर तिवारी, राधेश्याम पांडेय, रामअवध सिंह, केशरी नंदन पांडेय, देवकन्या सिंह, तनिषा निषाद ,अनूप सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम का संचालन अंजनी कुमार चौबे व धन्यवाद ज्ञापन महेंद्र प्रताप सिंह ने किया।







No comments:

Post a Comment

Post Top Ad