राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का एक वृहद बैठक गाजीपुर में आहूत - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Tuesday, January 31, 2023

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का एक वृहद बैठक गाजीपुर में आहूत

सकलडीहा चंदौली। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह की अध्यक्षता में एक वृहद बैठक गाजीपुर जिले के कैंपस में आहूत की गई। जिसमें जिले ही नहीं प्रदेश के कई पत्रकार बंधुओं के साथ अतिथि गण उपस्थित हुए। 


वही इस कार्य क्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम मंचासीन सभी अतिथियों का माल्यार्पण के साथ स्वागत का कार्य किया गया। इसके पश्चात बारी-बारी से सभी अतिथियों द्वारा अपने वक्तव्य में पत्रकारों के उज्जवल भविष्य के साथ आने वाले परिवेश में पत्रकारिता की अच्छी विचारधारा के साथ कार्य करने के लिए कई प्रकार की जानकारियां उपलब्ध कराई गई। वहीं कुछ वक्ताओं द्वारा अपने जीवन के कठिन परिश्रम के साथ आज के कामयाबी तक के बारे में विस्तृत जानकारियां उपलब्ध कराई गई कि किस प्रकार से सारी कठिनाइयों का सामना करते हुए आज हम सभी लोग इस मुहिम तक पहुंचे हैं। वही अतिथियों ने अपने संबोधन में सभी पत्रकारों को एकजुट होकर इस संगठन को और वृहद और ताकतवर बनाने का आह्वान भी किया। इसी कड़ी में सकलडीहा तहसील के कई पदाधिकारियों द्वारा पत्रकारिता पर विशेष गहनता पूर्वक जानकारियां उपलब्ध कराई गई। वही इस कार्यक्रम में अशोक कुमार पांडेय, संजय प्रताप सिंह, सतनारायण प्रसाद, राजेश कुमार ,धीरेंद्र सिंह शक्ति, जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के साथ अन्य पत्रकार गण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad