सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ सम्पन्न, कुल 33 प्रार्थना पत्रों में 01 प्रार्थना पत्र का निस्तारण मौके पर हुआ - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, February 20, 2023

सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ सम्पन्न, कुल 33 प्रार्थना पत्रों में 01 प्रार्थना पत्र का निस्तारण मौके पर हुआ

नौगढ(मीडिया टाइम्स)। जिलाधिकारी ईशा दुहन की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस मे कुल 33  प्रार्थना पत्र पडा़।जिसमे 01 प्रार्थना पत्र का निस्तारण मौके पर किया गया। जिलाधिकारी ने फरियादियों से रूबरू होकर के समस्याओं की जांच कर गुणवत्ता युक्त निस्तारण एक पखवाड़े के अंदर करके रिपोर्ट पोर्टल पर दर्ज कराने का सख्त निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया।

 जिलाधिकारी ने कुछ प्रकरणों में तत्काल टीम गठित कर जांच कर निस्तारण करने के लिए संबंधित यो को मौके पर भेजा। वरासत व भूमि विवाद के मामलों में शिथिलता नही बरतने का सख्त निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित समयावधि मे  विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

आगामी गर्मी के मौसम को देखते हए जितने भी खराब हैण्ड पम्प है उनको शिघ्रता शीघ्र ठीक करवा लिया जाय।विद्युत विभाग से सम्बंधित शिकायत का  मौके पर जाकर तत्काल समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश अवर अभियंता को दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस मे मौजूद अधिकारियों को संबोधित करते हुए  जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य को निरंतर गति प्रदान करते हुए समस्याओं का  त्वरित निदान किया जाय।


जिसमें किसी प्रकार की हीला-हवाली व लेटलतीफी एकदम क्षम्य नहीं होगी।

  इस मौके पर  मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, प्रभारी उप निदेशक कृषि/जिला कृषि अधिकारी, तहसीलदार, अपर जिला पूर्ति अधिकारी,जिला बाल विकास अधिकारी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी सहित पुलिस विभाग व वन विभाग से अधिकारीगण उपस्थित रहे।






No comments:

Post a Comment

Post Top Ad