सुशील सिंह द्वारा धानापुर को तहसील और नगवां चोचकपुर घाट पर पक्के पुल के लिए पहल - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Tuesday, February 21, 2023

सुशील सिंह द्वारा धानापुर को तहसील और नगवां चोचकपुर घाट पर पक्के पुल के लिए पहल

यूपी बजट से पहल विधायक सुशील का सरकार को सुझाव

सैयदराजा(मीडिया टाइम्स)। विधायक सुशील सिंह ने अपने विधान सभ क्षेत्र के लिए विकास कार्यों को रूप रेखा तैयार कर सरकार के समक्ष रखा है।

ज्ञात हो कि एक दिन बाद 22 फरवरी को प्रदेश का बजट पेश किया जाएगा।इस बाबत सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का सुझाव बनाकर मुख्यमंत्री और शासन को दिया है।जिसमे मुख्य रूप से धानापुर को तहसील,नगवा चोचाकपुर घाट पर पक्के पुल का निर्माण के साथ ही सैयदराजा में इंजीनियरिंग कालेज की स्थापना,धानापुर में स्थापित लिफ्ट कैनालो की क्षमता वृद्धि जैसे और भी कई महत्वपूर्ण योजनाएं हैं।

धानापुर विकास मंच पिछले कई वर्षों से धानापुर को तहसील बनाए जाने के साथ ही नगवा चोचकपुर घाट पर पक्के पुल के निर्माण के लिए संघर्ष कर रहा है।विधायक सुशील सिंह द्वारा किए किए गए पहल से विकास मंच के साथ धानापुर सहित क्षेत्र के लोगो में एक बार फिर तहसील और पक्के पुल के निर्माण की आस की उम्मीद जग गई है।विकास मंच के संयोजक अधिवक्ता गोविंद उपाध्याय ने कहा की जिस तरह जनप्रतिनिधियों ने विकास मंच की मांग को सदन तक पहुंचाने का काम किया है वह दिन दूर नही जब धानापुर को तहसील और और पक्के पुल के निर्माण पर मुहर लगेगी।





No comments:

Post a Comment

Post Top Ad