इलिया पॉवर हाउस पर पहुंचते ही डीएम ने 11 कर्मचारियों को किया बर्खास्त नए लोगो की होगी भर्ती - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Saturday, March 18, 2023

इलिया पॉवर हाउस पर पहुंचते ही डीएम ने 11 कर्मचारियों को किया बर्खास्त नए लोगो की होगी भर्ती

रिपोर्ट-श्याम सिंह यादव

चंदौली(मीडिया टाइम्स)। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे ने विद्युत कर्मियों की हड़ताल के मद्देनजर शनिवार को इलिया विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपकेंद्र पर नियुक्त कुल 12 कर्मचारियों में पावर कारपोरेशन विभाग के 2 कर्मचारी तथा 9 संविदा कर्मियों के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया।

आप को  बताते चलें कि इलिया विद्युत उपकेंद्र के तीनों फीडरों पर शुक्रवार से विद्युत आपूर्ति ठप रहने के ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी शाम 4 बजे उपकेंद्र पर आ पहुंचे। यहां नियुक्त 12 कर्मचारियों में एकमात्र संविदा कर्मी विनय पांडेय मौजूद पाया गया। जिससे बिजली आपूर्ति बहाल करने के बारे में निरीक्षण कर जानकारी ली। वहीं सरकारी कर्मचारी रामविलास प्रजापति तथा कमलेश, संविदा कर्मी वंश नारायण पांडेय, अरविंद मिश्रा, हैदर अली, राजकुमार, धर्मदेव, घनश्याम  लक्ष्मण पासवान, धनंजय पासवान को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही पावर कार्पोरेशन विभाग के ठेकेदार को अगले दिन डुगडुगी फिरवा कर नए सिरे से इच्छुक लोगों की भर्ती करने का भी निर्देश दिया।

जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण एवं 11 कर्मचारियों के बर्खास्तगी की निर्देश के बाद कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति मच गई है।  इस दौरान उपजिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद, , सुनील कुमार सिंह तहसीलदार बंदना मिश्रा, थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह मौजूद रहे।




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad