13 मई के स्थान पर अब 21 मई 2023 को होगा लोक अदालत का आयोजन - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, April 27, 2023

13 मई के स्थान पर अब 21 मई 2023 को होगा लोक अदालत का आयोजन

चंदौली। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के पत्र संख्या 137 / एसएलएसए-127/2022 दिनांक 26अप्रैल 2023 एवं जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चन्दौली सुनील कुमार (IV) के अध्यक्षता में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13.05.2023 दिन शनिवार के स्थान पर दिनांक 21.05.2023 दिन रविवार को नगर निका य चुनाव के कारण परिवर्तित कर दिया गया है। उक्त जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश/ पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने दिया। उन्होने बताया कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चदौली के तत्वाधान मे दिनांक 13.05.

2023 दिन शनिवार के स्थान पर दिनाक 21.05.2023 दिन रविवार को समय प्रातः 10.00 बजे से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत मे मोटर दुर्घटना प्रतिकर दाण्डिक वादों, धारा 138 एन.आई. एक्ट, बैंक रिकवरी, श्रमिक वाद, जल एवं गृहकर वाद विद्युत बिल, राजस्व वाद, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद व अन्य सिविल वादों का निस्तारण सुलह समझौते एवं संस्वीकृति के आधार पर किया जयेगा।



सचिव ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चन्दौली के तत्वाधान में 13.05.2023 दिन शनिवार के स्थान पर दिनांक 21.05.2023 दिन रविवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद में सभी न्यायालयों एवं विभागों से सम्बन्धित अधिक से अधिक मामलों/वादों का निस्तारण कराकर प्रभावित लोगो को लाभान्वित किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad