प्रशासन की निगरानी में निकाय चुनाव सकुशल संपन्न, मतदान केंद्रों पर लगातार प्रशासन रही मुस्तैद - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, May 4, 2023

प्रशासन की निगरानी में निकाय चुनाव सकुशल संपन्न, मतदान केंद्रों पर लगातार प्रशासन रही मुस्तैद

 सकलडीहा,चंदौली। जिला प्रशासन की निगरानी में चारों नगर निकायो का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ वही कहीं-कहीं पर छुटपुट घटनाएं भी घटित हुई। गुरुवार को देर शाम चारो नगर निकायो में चुनाव सकुशल संपन्न होने के पश्चात प्रशासन ने राहत की सांस ली। चुनाव के दौरान पोलिंग के लिए बने हुए सभी बूथों पर सकलडीहा एसडीएम मनोज पाठक व जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुडे द्वारा लगातार निरीक्षण का कार्य किया गया। वहीं अपने अधीनस्थ अधिकारियों को समय-समय पर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। आपको बताते चलें कि विगत कई महीनों से नगर निकाय चुनाव की घोषणा होने के पश्चात सभी पार्टियों के प्रत्याशियों द्वारा अपने अपने पक्ष में वोट देने के लिए लगातार वोटरों से जनसंपर्क करने के साथ मनलूभावन वादे किए जा रहे थे। वही जब से निकाह चुनाव की तारीख की घोषणा हुई थी तभी से जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारियां काफी बढ़ गई थी।

 जिसे देखते हुए जिला प्रशासन लगातार अपने अधीनस्थ अधिकारियों को समय-समय पर आवश्यक दिशा निर्देश करते रहते थे। वहीं गुरुवार को सुबह 7:30 शाम 6:30 बजे तक चुनाव सकुशल संपन्न होने के पश्चात प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad