एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ महिला लेखपाल को किया गिरफ्तार,लेखपालों में मची खलबली - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Tuesday, May 2, 2023

एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ महिला लेखपाल को किया गिरफ्तार,लेखपालों में मची खलबली

सकलडीहा। एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को दोपहर में एक महिला को तहसील में एक युवक से जाति प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगवाने के लिये पांच हजार रूपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से खलबली मच गयी है। टीम ने महिला लेखपाल को कोतवाली ले जाकर कार्रवाई में जुटी हुई है। इस मौके पर काफी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।

शिकायतकर्ता सराय गांव घनश्याम पुत्र बचाऊ राम अपने परिवारजन की जाति प्रमाण पत्र के लिये लम्बे समय से तहसील का चक्कर काट रहा था। आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल श्वेता तिवारी द्वारा रिपोर्ट लगाने के लिये पांच हजार रूपया की डिमांड किया गया था। इससे परेशान होकर शिकायत कर्ता ने एंटी करप्शन टीम को सूचना दिया था। शिकायत कर्ता द्वारा दोपहर में करीब 12 बजकर 55 मिनट पर तहसील के प्रथम तल पर पांच हजार रूपया रिश्वत देते हुए एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी होते ही लेखपालों में खलबली मच गयी। काफी संख्या में लेखपाल थाने पहुंच गये। लेकिन एंटी करप्शन टीम के आगे किसी का एक नही चला। वैरंग लेखपाल वापस लौट गये। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी संध्या सिंह, नीरज कुमार सिंह, विनोद यादव, शैलेन्द्र कुमार राय, आरती सिंह, अजय यादव, विनोद, अश्वनी पांडेय, सुनील  यादव आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad