किसानों को खेतों में पानी न पहुंचने से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, June 15, 2023

किसानों को खेतों में पानी न पहुंचने से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त

सकलडीहा/चन्दौली। नारायनपुर पंप कैनाल से संबंधित धानापुर रजवाहा में पूरी क्षमता से पानी नहीं छोड़े जाने के कारण माईनरो में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे किसानों के खेतों में नर्सरी डालने के लिए खेत तैयार नहीं हो पा रहे हैं। जिसको लेकर किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

कृषि प्रधान जनपद में पहले तो किसी भी माइनरो की खुदाई नहीं हुई ।इसके उपरांत नारायनपुर पंप कैनाल से संबद्ध धानापुर रजवाहा में पूरी क्षमता से पानी नहीं छोड़े जाने के कारण दयालपुर,कोरी,जलालपुर,धूसखास,टड़ियां,कैली सहित तमाम नहरो में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिसने किसनो को धान की नर्सरी डालने के लिए खेत तैयार नहीं होने से धान की नर्सरी पछाड हो रही है। किसानों ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से किया ।लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। किसान नेता केदार यादव, जितेंद्र तिवारी, राजेश मिश्रा,लालबरत यादव, राम लच्छन, वसीम अहमद, राम नगीना शर्मा, राम आधार गोंड, संवारु राम सहित तमाम किसानों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए चेताया कि नहरो में पानी नही छोड़ गया तो हम किस सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।


 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad