बाल श्रम को रोकने हेतु जागरूकता रैली का किया आयोजन,मनरेगा मजदूरों और ग्राम प्रधान के साथ बाल श्रम रोकने और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की दिलाई शपथ - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Friday, June 16, 2023

बाल श्रम को रोकने हेतु जागरूकता रैली का किया आयोजन,मनरेगा मजदूरों और ग्राम प्रधान के साथ बाल श्रम रोकने और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की दिलाई शपथ

 बाल श्रम को रोकने हेतु जागरूकता रैली का किया आयोजन,मनरेगा मजदूरों और ग्राम प्रधान के साथ बाल श्रम रोकने और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की दिलाई शपथ बाल श्रम के बहिस्कार हेतु हस्ताक्षर अभियान में बाल संरक्षण अधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी , किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति , श्रम विभाग द्वारा हस्ताक्षर करके किया समर्थन  

चकिया (चंदौली)। रोजा संस्थान के तत्वावधान में चाइल्ड राइट्स एंड यू ( CRY ) नई दिल्ली के सहयोग से बाल श्रम को रोकने के निमित्त जन जागरूकता के लिए बच्चो के साथ रैली का आयोजन नेवाजगंज, झाड़ू चाडी, सोनवर्षा और पथरौलिया में किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा स्लोगन " हम सबने यह ठाना है, बाल श्रम जड़ से मिटाना है। मेहनत मजदूरी न करवाओ, इन हाथों में कलम थमाओ " बोलते हुए लोगों को सन्देश दिया। जिसमें नेवाजगंज के जन प्रतिनिधि राजकुमार पाण्डेय उर्फ़ घाई गुरूजी और कमलेश पाण्डेय ने उपस्थित लोगों को इस अभियान में भाग लेने और लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया। ग्राम प्रधान श्याम दुलारी तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामाश्रय द्वारा मनरेगा मजदूरों  को  एकत्र करके रोजा संस्थान के परियोजना समन्वयक शिवनारायन शर्मा तथा काउंसलर द्वारा बच्चों को उचित शिक्षा दिलाने तथा बाल मजदूरी न कराने का शपथ दिलाया गया।


 जिसमें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामाश्रय ने ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत कराये जा रहे कार्यों में बच्चों को न लगाने का स्वयं संकल्प लिया तथा सभी को सम्बेदित किया। बाल श्रम रोकने तथा जनजागरूकता हेतु जन समर्थन हासिल करने हेतु हस्ताक्षर अभियान किया गया। जिसमें बाल संरक्षण अधिकारी चंदौली,  महिला कल्याण अधिकारी चंदौली, बाल कल्याण समिति चंदौली, किशोर न्याय बोर्ड चंदौली, श्रम विभाग चकिया, चंदौली  द्वारा हस्ताक्षर करके इस मुहिम में समर्थन किया।



 रैली तथा हस्ताक्षर अभियान में रोजा संस्थान के कार्यकर्ता ओम प्रकाश, सलाउद्दीन, रविन्द्र कुमार, पूजा मौर्या, खैरुननिशा, कुमारी उषा, सावित्री देवी तथा मोइनुद्दीन ने आयोजन में भागीदारी किया।

इस कार्यक्रम में बाल संरक्षण अधिकारी किशान वर्मा, दीक्षा, अंकित, रंजना, भोलानाथ यादव, किशोर न्याय बोर्ड से राजेश कुमार, पिंटू राम, अशोक, आलोक, सुशिल, बाल कल्याण समिति के श्याम मौर्या, श्रम  विभाग चकिया चंदौली के बीरेन्द्र पाण्डेय तथा शीतला प्रसाद, वनारसी, मुन्ना राम, शशांक, शगुन, आफरीन, रिया, रानी, रीशु, काजल, साबरीन आदि लोगों ने रैली तथा हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया।



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad