जंगली भालू के हमले से बकरी चरवाहा हूआ लहूलुहान, चरवाहों में मचा हड़कंप घर वालों का रो-रोकर हो रहा बुरा हाल - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, July 17, 2023

जंगली भालू के हमले से बकरी चरवाहा हूआ लहूलुहान, चरवाहों में मचा हड़कंप घर वालों का रो-रोकर हो रहा बुरा हाल



रिपोर्ट:-इंद्रजीत भारती

 

घायल व्यक्ति का इलाज करते डॉक्टर

नौगढ़/चंदौली। नरकटी गांव के समीप अपने बकरियों को पास के जंगल में चारा खिलाने के दौरान एक व्यक्ति पर भालू ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। रामकेर कोल 60 वर्षीय घर से करीब 500 मीटर दूरी पर जंगल में बकरी चरा रहे थे। उसी दौरान भालू के हमला करने पर बकरी चरवाहां ने शोर मचाया। इस पर ग्रामीणों के पहुंचने पर भालू भाग निकला। 


 

घटना के अनुसार सोमवार को विकास खंड नौगढ़ के नरकटी गांव में रामकेर अपने घर से 500 मीटर की दूरी पर बकरियों को जंगल में चारा खिला रहे थे,कि इसी बीच अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। 

हमले में उसका हाथ व कंधा जख्मी हो गया। शोर मचाने पर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों को देख भालू भाग गया। साथ ही व्यक्ति बेहोश हो गया। घायल को 108 के सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है।


 

वही इसकी सूचना घरवालों को पता चलते ही उनका रो रो कर बुरा हाल हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad