नाबालिग लड़की को शादी का झाँसा देकर बहला फुसला कर भगाने वाले व अपहरण करने वाले अभियुक्त किया गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Friday, July 7, 2023

नाबालिग लड़की को शादी का झाँसा देकर बहला फुसला कर भगाने वाले व अपहरण करने वाले अभियुक्त किया गिरफ्तार

चन्दौली। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में वान्छित अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान में ग्राम दौलतपुर निवासी की नाबालिग पुत्री को अभियुक्त गुलजार अहमद उर्फ बाबू पुत्र अलाउद्दीन निवासी ग्राम दौलतपुर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली द्वारा शादी का झाँसा देकर बहला फुसला कर भगाने व दो दिन बाद गाँव बाहर छोड़ कर भाग गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-108/2023 धारा 363/366 भादवि व 3 ( 2 ) (V) SC/ST एक्ट बनाम गुलजार अहमद उर्फ बाबू पुत्र अलाउद्दीन निवासी ग्राम दौलतपुर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली उम्र 21 वर्ष पंजीकृत है। वांछित अभियुक्त गुलजार अहमद उर्फ बाबू पुत्र अलाउद्दीन निवासी ग्राम दौलतपुर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी, को आज दिनांक 07.07.2023 समय 09.30 बजे दौलतपुर पुलिया के पास बहद् ग्राम दौलतपुर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


 

इस गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण विमलेश कुमार मौर्य प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली, महफूज अहमद कोतवाली सकलडीहा जन नितेश कुमार कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली, रणविजय कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad