अस्पताल संचालक से रंगदारी मांगने और धमकी देने वाले शातिर वांछित अपराधी को थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Sunday, September 24, 2023

अस्पताल संचालक से रंगदारी मांगने और धमकी देने वाले शातिर वांछित अपराधी को थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार


आधे दर्जन से अधिक था वांछित अभियुक्त पर मुकदमा



चन्दौली। थाना धानापुर पर डा0 सुनील शर्मा जो संध्या हास्पिटल धानापुर के प्रबंधक है। उनके द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था कि कुछ दिनों से अलग- अलग मोबाइल नम्बर से फोन कर  मुझसे 10 लाख रुपये की मांग की जा रही है। रूपए नहीं देने पर महिला से छेड़़खानी, रेप आदि मुकदमें में फंसाकर बर्बाद करने की धमकी दी जा रही है। उक्त तहरीर के आधार पर दिनांक 16.03.2023 को थाना हाजा पर मु.अ.सं. 31/2023 धारा 388 भादवि पंजीकृत किया गया।  जिसमें घटना में शामिल एक नफर अभियुक्त पवन दूबे को थाना धानापुर पुलिस द्वारा दिनांक 16.03.2023 को गिरफ्तारी कर जेल भेजा जा चुका है।


 

दूसरा अभियुक्त शैलेन्द्र पाण्डेय उर्फ कवि वांछित चल रहा था, जिसमें मा0 न्यायालय से एनबीडब्ल्यू दिनांक 31.05.2023 को जारी किया गया था। 


        श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय चन्दौली डा0 श्री अनिल कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने जाने हेतु वांछित/वारंटी अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेश निर्देश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनय कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय सकलडीहा श्री राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष धानापुर प्रशान्त कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 शिवबाबू यादव मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 31/2023 धारा 388 भादवि में वांछित अभियुक्त शैलेन्द्र पाण्डेय उर्फ कवि पुत्र मिथिलेश पाण्डेय निवासी ग्राम धरहरा थाना धानापुर जनपद चन्दौली को दिनांक 23.09.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही प्रचलित है। 


 

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास -

1. मु.अ.सं. 0377/2006 धारा 147,148,323,504,427 भादवि थाना कोतवाली जनपद वाराणसी 

2. मु.अ.सं. 0093/2008 धारा 323,352 भादवि थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली 

3. मु.अ.सं. 0109/2017 धारा 147,149,352,427,332,407 भादवि थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली

4. मु.अ.सं. 0139/2020 धारा 420,406,504,506,120बी भादवि थाना बलुआ जनपद चन्दौली 

5. मु.अ.सं. 0058/2021 धारा 147,148,149,171,506 भादवि थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली 

6. मु.अ.सं. 0220/2021 धारा 419,420,467,468,471 भादवि थाना चन्दौली जनपद चन्दौली।  

7. मु.अ.सं. 0031/2023 धारा 388 भादवि थाना धानापुर जनपद चन्दौली।




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad