पुलिस द्वारा 1 नफर अर्न्तराज्यीय गौ-तस्कर गिरफ्तार, मैजिक वाहन में क्रूरतापूर्ण तरीके से लादकर ले जाए जा रहे 03 राशि गोवंश व 01 अदद चापड़ बरामद - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Sunday, October 15, 2023

पुलिस द्वारा 1 नफर अर्न्तराज्यीय गौ-तस्कर गिरफ्तार, मैजिक वाहन में क्रूरतापूर्ण तरीके से लादकर ले जाए जा रहे 03 राशि गोवंश व 01 अदद चापड़ बरामद

 पुलिस द्वारा 1 नफर अर्न्तराज्यीय गौ-तस्कर गिरफ्तार, मैजिक वाहन में क्रूरतापूर्ण तरीके से लादकर ले जाए जा रहे 03 राशि गोवंश व 01 अदद  चापड़ बरामद


 

बलुआ। पुलिस अधीक्षक महोदय चन्दौली डा0 अनिल कुमार द्वारा अपराध एवं आपराधियों/गौ-तस्करों के विरुद्ध अंकुश लगाने हेतु दिये गये आदेश / निर्देश के क्रम में व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय चन्दौली विनय कुमार सिंह तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी सकलडीहा राजेश राय के निर्देशन मे व प्र0नि0 विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व मे अनिल कुमार यादव, उ0नि0 अभिषेक शुक्ला मय हमराह का0 अरविन्द सिंह यादव व का0 फारुख के क्षेत्र मे मामूर होकर तलाश वांछित अभियुक्त व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन कर रहे थे कि मुखबिरी सूचना पर मथेला – लोलपुर (पुलिया) से पिकअप वाहन सं0 UP67 AT 2650 पर लदे 03 राशि गौवंश (02राशि गाय , 01 राशि बछडा) बरामद किया गया। मौके से अभियुक्त महेश तिवारी पुत्र रविन्द्र नाथ तिवारी निवासी लोलपुर मथेला थाना बलुआ जिला चन्दौली उम्र-19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से एक अदद नाजायज चापड़(चाकू)  बरामद हुए। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 -223/23 धारा – 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम 1. महेश तिवारी पुत्र रविन्द्र नाथ तिवारी निवासी लोलपुर मथेला थाना बलुआ जिला चन्दौलीव वाहन स्वामी 2.किरेन्दर प्रसाद पुत्र विनोद गोड निवासी सरेसर आलमपुर थाना अलीनगर चन्दौली के विरुध्द  पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



विवरण पूछताछ अभियुक्त –

अभियुक्त महेश उपरोक्त से लदी हुयी 02 राशि गायो , 01 राशि बछडा के परिवहन/तस्करी के बारे मे पूछा गया तो उसने बताया कि साहब उन गायो को मै अपने वाहन स्वामी किरेन्द्रर प्रसाद के कहने पर  बडागाव से खरीदकर बलुआ – धानापुर के रास्ते बिहार ले जाकर कटने के लिये बेच देता हूँ, चापड के बारे मे पुछा गया तो बताया कि साहब मै चापड गौवंश को काटने के लिये रखता हूँ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad