शिक्षामित्रों के नियमितीकरण नहीं होने तक अनवरत चलेगा संघर्ष-शिवकुमार शुक्ला - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Wednesday, October 18, 2023

शिक्षामित्रों के नियमितीकरण नहीं होने तक अनवरत चलेगा संघर्ष-शिवकुमार शुक्ला

शिक्षामित्रों की विभिन्न समस्याओं का शीघ्र हो निस्तारण-सुशील यादव



लखनऊ। बुधवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के तत्वावधान में लखनऊ स्थित ईको गार्डेन पार्क लखनऊ में शिक्षामित्र सम्मान/अधिकार रैली/धरना प्रदर्शन किया गया।

प्रदेश के सम्पूर्ण शिक्षामित्र इस रैली में अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए अपनी समस्या को सरकार तक पहुंचाने के लिए अपनी मांगों के समर्थन में लखनऊ में उपस्थित हुए।


 

प्रदेश के सम्पूर्ण शिक्षामित्र इस रैली में चट्टानी एकता का परिचय देते हुए अपनी समस्या को सरकार तक पहुंचाने के समर्थन में लखनऊ में उपस्थित हुए।

प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला ने प्रदेश सरकार से विनम्र निवेदन के साथ अनुरोध किया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों से अपनी आजीविका चलाने में आ रही समस्या के निराकरण हेतु शिक्षामित्र उत्तर प्रदेश के सन्त हृदय सम्राट एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री से अनुरोध करने हेतु उपस्थित हुए हैं।इस समय अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु आये शिक्षामित्रों को सुरक्षित करना चाहिए।यदि ऐसा नहीं हुआ तो शिक्षामित्र अब शांत नहीं बैठेगा और संघर्ष अनवरत जारी रहेगा।यदि निस्तारण प्रदेश सरकार द्वारा शीघ्र नहीं किया गया तो आगे इससे भी बड़ा आंदोलन संविदा से नियमितीकरण हेतु संविदा कर्मियों के द्वारा किया जाएगा।


 

प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार यादव ने कहा कि 12 जनवरी शिक्षामित्रों द्वारा किये गए धरना प्रदर्शन में महानिदेशक स्कूल शिक्षा से हुई वार्ता व आश्वासन जिसमें शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय वापसी,मृतक शिक्षामित्रों के परिजनों को मुआवजा एवं मानदेय बढ़ोत्तरी पर सहमति बनी थी लेकिन 10 महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक शासन द्वारा कोई आदेश जारी नहीं किया गया।जिससे सभी शिक्षामित्र निराश एवं हताश हैं।इसलिए शिक्षामित्र पुनः आंदोलन की तरफ बढ़ रहा है।यदि हमारी बात मा० मुख्यमंत्री जी मुख्य सचिव से नहीं हुई तो आन्दोलन आगे भी चलता रहेगा।

प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार यादव ने लखनऊ की सरजमीं पर आये प्रदेश के सम्पूर्ण शिक्षामित्रों का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश सरकार हमारी मांगों के प्रति गम्भीरता से विचार करें और आशा है कि माननीय लोकप्रिय मुख्यमंत्री जी अतिशीघ्र हमारी समस्याओं का निराकरण जरूर करेंगे।

प्रदेश संरक्षक गाजी इमाम आला ने प्रदेश से आये सभी शिक्षामित्र का आभार व्यक्त किया और अपनी एकता को बनाये रखने का आश्वासन किया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामलाल यादव ने सबको एकजुटता का पाठ पढ़ाया और अपनी एकता को अखण्डित रखने का संकल्प दिलाया।

प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने प्रदेश के कोने-कोने से आये शिक्षामित्रों की पीड़ा को माननीय मुख्यमंत्री जी से उपस्थित शिक्षामित्रों की मांगों को पूरा कर उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान करने की मांग की।

प्रदेश संगठन मंत्री श्रीराम द्विवेदी ने माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध करते हुए कहा कि काशी नगरी बाबा भोलेनाथ की नगरी से आये हुए प्रदेश के असहाय शिक्षामित्रों की दयनीय स्थिति को सुदृढ़ करें।

प्रदेश उपाध्यक्ष तेजभान सिंह, राजेश साहनी व किरण त्रिपाठी,दिनेश मणि, वसीम अहमद ने प्रदेश के शिक्षामित्रों को बताया कि माननीय मंत्री जी से विभागीय अधिकारियों व पदाधिकारी लगातार बातचीत कर रहे हैं और समस्याओं का निराकरण जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर कराया जाएगा।

प्रदेश प्रवक्ता शिव श्याम मिश्र व प्रदेश मंत्री विनोद वर्मा ने प्रदेश के शिक्षामित्रों के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए आश्वस्त किया कि वर्तमान की सरकार सबका कल्याण नहीं होगा ऐसा तो अब प्रदेश का शिक्षामित्र शान्त नहीं बैठेगा।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश पदाधिकारी अरविन्द वर्मा, शैलेश यादव,बी०एल० गुप्ता,तीर्थदेव शर्मा,राकेश बाजपेयी,सतीश बालियान, बुंदेलखंड प्रभारी दिनकर अवस्थी ने भी सम्मेलन को सम्बोधित किया।अजय सिंह, आनन्द यादव, मीता करवरिया, विनीता द्विवेदी, कृष्ण मोहन उपाध्याय सहित कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार सिंह, संजय शर्मा, संतलाल त्रिपाठी, रामलाल साहू, अनिल यादव, नन्दराम, प्रदीप सिंह आदि मण्डल अध्यक्षों ने भी सम्बोधित किया।प्रवीण श्रीवास्तव, आनन्द यादव,तीर्थदेव शर्मा,रामसेवक पाल,विमलेश सिंह पटेल।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुधाकर तिवारी, सन्तोष शुक्ला, अजय सिंह, दुर्गेश मिश्रा, अवधेश मणि मिश्रा,निर्मल शुक्ला, अशोक उपाध्याय, इन्द्रजीत यादव,राधेश्याम गुप्ता, रामनगीना निषाद, कैलाश जायसवाल, मनोज चन्देल, पंकज सिंह, राम प्रताप यादव,देवसी यादव,विजयदीप सिंह,ब्रजेश पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय, वसीम अहमद,सुशील तिवारी,बद्री विशाल, राधाकांत द्विवेदी, श्याम सिंह भदौरिया, सन्त कुमार शुक्ला, विजय संखवार, शाहनवाज, सुनील पटेल,अशोक श्रीवास्तव, वीरेन्द्र सिंह छोकर, हाथरस पचेहरा, खेम सिंह चौधरी, ऋषिपाल, जगवीर भाटी, संजय चौधरी,संजय शर्मा, धर्मेन्द्र, अजय पाल सिंह, खुर्शीद अहमद, नरेश कुमार, पंकज शर्मा, कपिल यादव, रत्नाकर दीक्षित, वीरेन्द्र शुक्ला, हरिओम पाण्डेय, राकेश सिंह, सहित सभी जिलाध्यक्षों ने सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में सभी मण्डल,जनपद एवं ब्लॉक कार्यकारिणी सहित प्रदेश के शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad