नारी सशक्तिकरण हेतु कस्तूरबा गाँधी राजकीय विद्यालय सकलडीहा मे पढ़ रही -8 की छात्रा को प्रतिकात्मक रूप मे एक दिन का बनाया गया प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Wednesday, October 18, 2023

नारी सशक्तिकरण हेतु कस्तूरबा गाँधी राजकीय विद्यालय सकलडीहा मे पढ़ रही -8 की छात्रा को प्रतिकात्मक रूप मे एक दिन का बनाया गया प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा

 मिशन शक्ति फेज-4.0 के तहत जिले भर में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा गाँवों में जन चौपाल लगाकर व बाजार/गांव/कस्बा/शिक्षण संस्थानों/सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर खाकी सिखा रही कानून का पाठ

इस अवसर पर नारी सशक्तिकरण हेतु कस्तूरबा गाँधी राजकीय विद्यालय सकलडीहा मे पढ़ रही कक्षा-8 की छात्रा को प्रतिकात्मक रूप मे एक दिन का प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा बनाया गया

छात्राओं को थाना कार्यालय /परिसर का भ्रमण कराकर पुलिस की कार्यप्रणाली आदि से रूबरू कराया गया



सकलडीहा। मा0 मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नवरात्रि/ दुर्गा पूजा/ दशहरा पर्व के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ चरण के अन्तर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन (सशक्त नारी सशक्त प्रदेश) के क्रियान्वयन कार्यक्रम के तहत थाना सकलडीहा प्रागंण मे मिशन शक्ति (शक्ति दीदी) कार्यक्रम का आयोजन श्रीमान डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन एवं विनय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा राजेश कुमार राय की उपस्थिति मे आयोजन किया गया। इस अवसर पर नारी सशक्तिकरण हेतु कस्तूरबा गाँधी राजकीय विद्यालय सकलडीहा मे पढ़ रही कक्षा-8 की छात्रा कु0 अंजली गुप्ता को प्रतिकात्मक रूप मे एक दिन का प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा बनाया गया। कु0 अंजली गुप्ता द्वारा प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा श्री विमलेश कुमार मौर्या के साथ जनसुनवाई करते हुए थाने एवं महिलाओं के लिए संचालित महिला हेल्प डेस्क की कार्य प्रणाली, महिला पुलिस बीट व महिला बीट पुलिस अधिकारी, शक्ति मोबाइल, महिला साइबर सेल, महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी/परामर्श केन्द्र तथा पुलिस द्वारा प्रतिदिन किये जाने वाले कार्यों की जानकारी की गयी। इस अवसर पर खण्ड शिक्षाधिकारी सकलडीहा श्री अवधेश राय सहित विशिष्ट/ गणमान्य नागरिकगण, कस्तूरबा गाँधी विद्यालय सकलडीहा की छात्राएं/शिक्षिकाएं व सकलडीहा पी.जी. कालेज की छात्राएं/शिक्षिकाएं करीब 200 की संख्या मे उपस्थित रहे। 


 

जिन्हे क्षेत्राधिकारी सकलडीहा ने उत्तर प्रदेश सरकरा द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए संचालित हेल्प लाइन नं. 1090, 181, बच्चों के लिए हेल्प लाइन 1098, स्वास्थ्य/एम्बुलेन्स सहायता हेतु संचालित 102, 108, आपातकालीन पुलिस सहायता 112, मुख्य मंत्री हेल्प लाइन 1076 तथा महिलाओं के स्वावलम्बन हेतु प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजना जैसे मुख्य मंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधान मंत्री मातृ बन्दना योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग सखी आदि के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी गयी तथा कस्तूरबा गाँधी विद्यालय एवं सकलडीहा पोस्ट ग्रेजुएट कालेज की छात्राओं को थाना कार्यालय /परिसर का भ्रमण कराकर पुलिस की कार्यप्रणाली आदि से रूबरू कराया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad