नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का बागडोर उपजिलाधिकारी ने संभाला, अब चमकेगा आदर्श नगर पंचायत,कर्मचारियों में हुआ खुशी का माहौल - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, November 30, 2023

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का बागडोर उपजिलाधिकारी ने संभाला, अब चमकेगा आदर्श नगर पंचायत,कर्मचारियों में हुआ खुशी का माहौल

चकिया(मीडिया टाइम्स)। आदर्श नगर पंचायत चकिया में कई महीनों से अधिशासी अधिकारी का पद रिक्त चल रहा था तथा इसकी बागडोर संभालने वाला कोई नहीं था।



 

जिससे आदर्श नगर पंचायत चकिया का विकास कार्य काफी दिनों से बाधित चल रहा था। वहीं अब कार्यभार मिलने से चकिया आदर्श नगर पंचायत के विकास की लहर दौड़ पड़ेगी ऐसा चकिया के नगर वासियों का मानना है क्योंकि कार्यभार मिलने वाला कोई आम व्यक्ति नहीं चकिया के तेज तर्रार अधिकारी उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर महोदय हैं।



 

प्राप्त जानकारी के अनुसार के अनुसार आपको बता दें कि चकिया के उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने आज आदर्श नगर पंचायत चकिया कार्यालय में पहुंचकर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत की बागडोर संभाली है।


 

वही आदर्श नगर पंचायत चकिया के लोगों में हर्ष का माहौल बना हुआ है वही कार्यालय के सभी कर्मचारी भी खुशी का माहौल व्यक्त कर रहे हैं क्योंकि कई महीनो से अधिशासी अधिकारी का पद रिक्त चल रहा था जिससे नगर पंचायत का विकास कार्य रुका हुआ था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad