यह मेरा संविधान है, इसी से वतन महान है- संविधान में देश की आत्मा है - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Sunday, November 26, 2023

यह मेरा संविधान है, इसी से वतन महान है- संविधान में देश की आत्मा है

चकिया। चकिया के तिलौरी स्थित सम्राट लान मे आजाद समाज पार्टी कांशीराम के तत्वाधान मे 74 संविधान दिवस मनाया गया वही इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार द्वारा कहा गया कि 26 नवंबर का दिन संबिधान दिवस के रूप मे मनाया जाता है हर भारतीय के लिए यह दिन बेहद ख़ास है और गौरवान्वित कराने वाला दिन है यह वह दिन है ज़ब संबिधान कि किताब बन कर तैयार हुआ था।

 


जिसने हमे हमेशा आजादी व समानता के साथ जीने का अधिकार दिया है यह संबिधान ही है जो हमे एक आजाद देश का आजाद नागरिक कि भावना का एहसास कराता है जहाँ संविधान के दिए मौलिक अधिकार ढाल बन कर हमे हमारा हक दिलाते है वही इसमें दिए गए मौलिक कर्तव्य हमे हमारी जिम्मेदारी याद दिलाते है।

 



संविधान दिवस (संविधान दिवस) हर साल 26 नवंबर को भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। हम भारत के संविधान निर्माताओं के योगदान का सम्मान करते हैं और उन्हें स्वीकार करते हैं।

 

इस अवसर पर वहाँ उपस्थिति लोगों को भारतीय संबिधान कि शपथ दिलायी गयी।

 

इस दौरान सुरेश कुमार बागी विधानसभा अध्यक्ष चकिया, नंदन कुमार युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, दिलीप मौर्य, जीतेन्द्र यादव, पंकज सोनकर, जिलाउपाध्यक्ष अभिषेक चौधरी, डॉ सुरेश चौहान, संजय,जिला संगठन मंत्री चंद्रभान राव,बब्बन कुमार विधानसभा महासचिव, गुरुदेव चौहान व सैकड़ो की संख्या में सम्मानित लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad