डेढ़ सौ वर्ष से खराब रास्ते को प्रधान ने कराया दुरुस्त - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Saturday, November 18, 2023

डेढ़ सौ वर्ष से खराब रास्ते को प्रधान ने कराया दुरुस्त

चहनियां ( मीडिया टाइम्स )। हुदहुदीपुर स्थित गिरजा के मड़ई में ब्राम्हण परिवार के आने जाने के लिए प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने रास्ते के साथ साथ नाली का भी निर्माण कराया। विगत डेढ़ सौ वर्ष से लोगो को कीचड़ से होकर जाना पड़ता था मार्ग बनने से लोगो मे हर्ष ब्याप्त है।



       सेवड़ी हुदहुदीपुर गांव सभा के गिरजा के मड़ई में करीब 200 परिवार निवास करता है, विगत डेढ़ सौ साल से आने जाने के लिए मार्ग नही था। लोग कीचड़ और नालियों के बहते नाबदान के पानी से होकर आना पड़ता था। ग्रामीणों द्वारा प्रधान से इस जटिल समस्या से निजात दिलाने की मांग किया था, जिस पर प्रधान ने अथक प्रयास कर मार्ग व नाली का निर्माण करवाया।



जिसे लेकर ग्रामीणों में हर्ष ब्याप्त है। निर्माण के दौरान प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि यहां ब्राम्हण परिवार को आने जाने के लिए रास्ता नही था, डेढ़ सौ वर्ष पुराने मार्ग का अस्तित्व समाप्त हो गया था। मंशा यही है कि गांव को ब्लाक का नम्बर एक गांव बनाने का प्रयास हो रहा है।


गांव के रामकृत मिश्रा,शिवपूजन मिश्रा,आनन्द शंकर मिश्रा,बिनोद मिश्रा,रमाशंकर ,विनय,रामप्यारे,इंद्रजीत,सारनाथ,प्रमोद,मनोज,चंदन,दाऊ मिश्रा आदि ने हर्ष व धन्यबाद ब्यक्त करते हुए कहा वर्षों की समस्या को प्रधान ने दुरुस्त करा दिया ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad