चकिया पुलिस ने 25 किग्रा नाजायज गांजा के साथ तीन अभियुक्तो को किया गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, December 14, 2023

चकिया पुलिस ने 25 किग्रा नाजायज गांजा के साथ तीन अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

चकिया। पुलिस अधीक्षक चन्दौली अनिल कुमार महोदय व अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन  सुखराम भारती महोदय के आदेशानुसार चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण, वांछित वारंटी अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान व मादक पदार्थ के रोकथाम के क्रम में क्षेत्राधिकारी चकिया आशुतोष के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार द्वारा गठित टीम ने गरला तिराहे से रितेश कुमार पुत्र भगवान प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम भुण्डेटेकारी थाना मोहनिया जिला कैमूर भभुआ बिहार, अनुज कुमार गुप्ता पुत्र वीरमचन्द्र साह निवासी ग्राम दादर थाना मोहनिया जनपद कैमूर बिहार, विवेक कुमार गुप्ता पुत्र वीरमचन्द्र साह निवासी ग्राम दादर थाना मोहनिया जिला कैमूर भभुआ बिहार को 25 किग्रा नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तारी किया गया।



 इस गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना चकिया पर मु.अ.स. 335/2023 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



इस गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, गिरीश चंद्र राय, जलभरत यादव, प्रदीप यादव, अरुण कुमार गिरी उपस्थित रहे।

वही सर्विलांस/स्वाट टीम में हरिनारायण पटेल, राणा प्रताप सिंह, प्रीतम कुमार, विजेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश यादव, अजीत सिंह,गणेश तिवारी, संदीप कुमार, मनोज कुमार उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad