32 पेटी अवैध अग्रेंजी शराब विभिन्न ब्राण्डों की अनुमानित कीमत 8 लाख रु. के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Tuesday, December 19, 2023

32 पेटी अवैध अग्रेंजी शराब विभिन्न ब्राण्डों की अनुमानित कीमत 8 लाख रु. के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली ( मीडिया टाइम्स )। पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार के निर्देश में, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा राजेश कुमार राय के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब की तस्करी-परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु अभियान के क्रम में सूचना प्राप्त हुई की एक लक्जरी फार्च्यूनर वाहन में हरियाणा से हाईवे NH2 से बिहार ले जायी जा रही है।

जिसे निरीक्षक हरिनारायण पटेल मय स्वाट/सर्विलांस टीम के पीछा कर रहे है कि उक्त शराब तस्कर सकलडीहा की तरफ भागने लगा जिसे कोतवाली सकलडीहा एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा भोजापुर नहर पुलिया के पास घेराबन्दी कर उक्त फार्च्यूनर वाहन को रोककर अभियुक्त पंकज महतो पुत्र स्व0 उमेश महतो निवासी ग्राम हजपुरवां थाना रुनी सैदपुर जनपद सितामढ़ी बिहार को समय 14.00 बजे पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 32 पेटी अवैध विभिन्न ब्रान्ड की अंग्रेजी शराब (कुल 288 लीटर अनुमानित कीमत आठ लाख रुपये) बरामद हुई।

गिरफ्तारी एंव बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-194/2023 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 60/63 उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम बनाम पंकज महतो पुत्र स्व0 उमेश महतो निवासी ग्राम हजपुरवां थाना रुनी सैदपुर जनपद सितामढ़ी बिहार पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad