आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले अभियुक्त को थाना सैयदराजा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Sunday, December 17, 2023

आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले अभियुक्त को थाना सैयदराजा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

चंदौली (मीडिया टाइम्स)। पुलिस अधीक्षक चन्दौली डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध अंकुश लगाने के क्रम में दिये गये आदेश निर्देश में व अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह के निर्देशन में वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा द्वारा दिये गये। 

आदेशो व निर्देशो के क्रम में उ0नि0 जमीलुद्दीन खाँ, उ.नि. बब्बन सिंह चौहान मय हमराहियान द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना हाजा पर पंजीकृत मु.अ.सं. 0165/2022 धारा 306 भा.द.वि. में  नामित/वाँछित अभियुक्त को भतीजा रोड बगही कुम्भापुर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में आवश्यक वैधानिक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


घटना का संक्षिप्त विवरण- अभियुक्त द्वारा खुद की पुत्री लक्ष्मी को मोबाइल से बात चीत करने को लेकर के अपनी पत्नी नीलम व पुत्री लक्ष्मी उम्री 14 वर्ष को मारने पीटने तथा आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित किये जाने व अभियुक्त द्वारा प्रताड़ित किये जाने के कारण नीलम व लक्ष्मी द्वारा दिनांक  20/21.07.2022 को आत्महत्या कर लिया गया। 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad