विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्राम सभाओ में आयोजन - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, December 21, 2023

विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्राम सभाओ में आयोजन

सकलडीहा ( मीडिया टाइम्स )। विकसित भारत संकल्प यात्रा का गुरुवार को अधिकारियों की निगरानी में 2 ग्राम सभाओ में आयोजन किया गया। सकलडीहा तहसील अंतर्गत डेढ़गावा व चतुर्भुजपुर ग्राम सभा में खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की निगरानी में आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम के तहत वहां मौजूद लोगों को संदेश देते हुए कहा, कि हमारा भारत देश यशस्वी प्रधानमंत्री की अगुआई में तेजी से विकसित हो रहा है। 

जिसके तहत हमारे देश के पात्र लोगों को आनेको प्रकार की जन उपयोगी सुविधा प्राप्त हो रही है। इसी के साथ विकास की कहानी हमारी जुबानी के तहत उपस्थित आशा व समूह सखियों द्वारा विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए गए थे।

जिससे उपस्थित ग्रामीणों को सरकार द्वारा योजनाओं के बारे में लाभ प्राप्त हो इसके बारे में बताया जा रहा था। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, जल जीवन मिशन विभाग, उज्ज्वला योजना, एनआरएलएम के साथ अन्य कई विभागों के अधिकारियों द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad