मुख्य विकास अधिकारी ने गौआश्रय केंद्र का किया निरीक्षण गौ आश्रय केंद्र की दुर्वस्था पर जताई नाराजगी, कमियों को देख कर्मचारियों को लगाई फटकार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Wednesday, December 13, 2023

मुख्य विकास अधिकारी ने गौआश्रय केंद्र का किया निरीक्षण गौ आश्रय केंद्र की दुर्वस्था पर जताई नाराजगी, कमियों को देख कर्मचारियों को लगाई फटकार

चकिया। चन्दौली मुख्य विकास अधिकारी सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने  चकिया नगर स्थित गौआश्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया।



 निरीक्षण के दौरान गौआश्रय केंद्र की व्यस्थाओं का बारिकियों से जानकारी ली वही गौआश्रय केंद्र मे गौवंशों को सुखा चारा डाले जाने पर कडी नाराजगी जाहिर की तथा नगर पंचायत चकिया के कर्मियों को फटकार लगाई तथा गौवशो को हरा चारा डालने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।



   वही गौ आश्रय केंद्र मे सफाई व्यस्था सुनिश्चित ना होने पर नाराजगी जाहिर की तथा गौवशो को ठ़ड से बचाव को लेकर जानकारी ली तथा नगर पंचायत चकिया के कर्मियों को दिशा निर्देश दिया गया वही गायों को काऊ कोट कम होने पर भी नाराजगी जताते हुए व्यवस्था करने की बात कही।



वही मुख्य विकास अधिकारी चन्दौली ने उपजिलाधिकारी को  गौआश्रय  केंद्र चकिया की कमियों को दुर करने को लेकर फोन पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।



इस गौ आश्रय केंद्र मे निरीक्षण के दौरान प्रमुख रुप से मुख्य विकास अधिकारी चन्दौली सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, चकिया ब्लाक प्रमुख शंभुनाथ, खंड विकास अधिकारी चकिया विकास सिंह,चेतन सिंह मौर्य, राम ललित,अजीत इत्यादि नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad