विकसित भारत संकल्प का अधिकारियों संग ग्रामीणों ने ली शपथ - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Wednesday, December 20, 2023

विकसित भारत संकल्प का अधिकारियों संग ग्रामीणों ने ली शपथ

चंदौली ( मीडिया टाइम्स )। सकलडीहा तहसील अंतर्गत बरठीं ग्राम सभा व नरयना ग्राम सभा में खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की निगरानी में ग्रामीण व अधिकारियों को विकसित भारत संकल्प का शपथ दिलाया गया। 

विकसित भारत संकल्प यात्रा हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम का ग्राम प्रधान के नेतृत्ववाली में संपन्न कराया गया। वहीं खंड विकास अधिकारी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में उपस्थित अधिकारियों व ग्रामीणों को संकल्प दिलाई।  

हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम के तहत वहां मौजूद लोगों को संदेश देते हुए कहा कि हमारा भारत देश यशस्वी प्रधानमंत्री की अगुआई में तेजी से विकसित हो रहा है। जिसके तहत हमारे देश के पात्र लोगों को आनेको प्रकार की जन उपयोगी सुविधा प्राप्त हो रही है। इसी के साथ विकास की कहानी हमारी जुबानी के तहत उपस्थित आशा व समूह सखियों द्वारा विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान की गई। 

इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए गए थे जिससे उपस्थित ग्रामीणों को सरकार द्वारा योजनाओं के बारे में लाभ प्राप्त हो इसके बारे में बताया जा रहा था।इस कार्यक्रम में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, जल जीवन मिशन विभाग, उज्ज्वला योजना, एनआरएलएम के साथ अन्य कई विभागों के अधिकारियों द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad