डा अशोक कुमार को मंडल में किया गया सम्मानित - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Saturday, December 30, 2023

डा अशोक कुमार को मंडल में किया गया सम्मानित

चकिया (मीडिया टाइम्स)।  परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य हेतु वाराणसी में सम्मान समारोह कार्यक्रम में डा अशोक कुमार सर्जन को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

परिवार नियोजन कार्यक्रम में जिले के साथ मंडल वाराणसी में भी अशोक कुमार सर्जन का रहा प्रथम स्थान।


 परिवार नियोजन कार्यक्रम एवं सबसे ज्यादा आपरेशन करने वाले डाक्टरों में प्रथम स्थान आने पर जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में कार्यरत डा अशोक कुमार सर्जन को किया गया सम्मानित।


शुक्रवार को वाराणसी में सम्मान समारोह में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वाराणसी डा. मंजुला सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

मंडल द्वारा प्रशस्ति पत्र मिलने के बाद जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में स्टापगण के चेहरे खिल उठे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad