चोर को पकड़ने की खातिर पुलिस ने क्या कुछ नहीं किया, ठेला लगाया-गुब्बारे बेचे - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Wednesday, December 27, 2023

चोर को पकड़ने की खातिर पुलिस ने क्या कुछ नहीं किया, ठेला लगाया-गुब्बारे बेचे

मध्य प्रदेश ( मीडिया टाइम्स )।  अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस नए-नए तरीके अपनाती है। निगेहबानी करती है, मुखबिरों से काम लेती है और कई तरह की तकनीकों का इस्तेमाल करती हैं।

 लेकिन अहमदाबाद पुलिस को एक चोर पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश जाकर गुब्बारे, फल और सब्जियां बेचनी पड़ीं, लेकिन महज 48 घंटे में पुलिस, चोर को ग्वालियर से दबोचने में कामयाब रही।


मामला गुजरात के अहमदाबाद शहर का है।


 आजतक से जुड़े ब्रिजेश दोशी की खबर के मुताबिक, कुछ दिनों पहले यहां के सोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत चाणक्यपुरी इलाके में एक वकील के घर से डेढ़ लाख के जेवर और नकदी चोरी होने की शिकायत मिली। सब-इंस्पेक्टर के डी गढ़वी ने एक टीम को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी। टीम ने पूरे इलाके के 500 से ज्यादा जगहों पर लगे CCTV चेक किए। जिससे पता चला कि चोर, गोल्डन कलर की होंडा एक्टिवा स्कूटी से था. और एक जगह पर चाय पीने के लिए रुका। उस चाय की दुकान से चोर की पहचान मिली। इसके बाद पुलिस ने इलाके में चोर की खोजबीन शुरू की, पता चला कि जिस एक्टिवा को चोर चला रहा था। उसका मालिक एक गोलगप्पा बेचने वाला है. पुलिस ने गोलगप्पे वाले को पकड़कर पूछताछ की. उसका कहना था कि उसकी एक्टिवा किसी के नहीं चलाई, वो खुद ही चलाता है। पुलिस को मामले में झोल नजर आया। CCTV पहले ही सुबूत दे चुका था। पुलिस ने सख्ती से पूछा और बताया कि इसी स्कूटी से चोरी हुई है। तब गोलगप्पे वाले ने बताया कि उसके गांव से उसका एक दोस्त आया था।

जिसने एक्टिवा चलाई थी। और वो एक दिन पहले ही मध्यप्रदेश में अपने गांव चला गया है। पुलिस के लिए मामला और पेचीदा हो चला था. चोरी करने वाला अशोक शर्मा नाम का व्यक्ति ग्वालियर का रहने वाला था। ऐसे में PSI गढ़वी ने टीम को ग्वालियर भेजा। पुलिस टीम के सदस्यों ने वहां फेरी वाले का भेस बनाया। किसी ने गुब्बारे बेचे तो किसी ने सब्जी की लॉरी चलाई ताकि अशोक पर नजर रखकर उसे पकड़ा जा सके।


सब्जी और गुब्बारे बेचते हुए पुलिसकर्मी।


खबर के मुताबिक, इस बीच अशोक को भी अंदाजा हो गया था कि उसकी चोरी पकड़ी गई है, इसीलिए वह अहमदाबाद में जिस दोस्त के घर रुका था। वहां फोन करके पूछ रहा था कि पुलिस वहां पहुंची है या नहीं, पुलिस की जानकारी में ये बात आई तो पुलिस ने अशोक के दोस्त से, अशोक को वीडियो कॉल करने को कहा, ताकि ग्वालियर में अशोक का घर पहचाना जा सके। पुलिस के कहे मुताबिक, अशोक को वीडियो कॉल पर बातचीत में उलझाए रखा गया।

इसी बीच अशोक कुछ काम से घर के बाहर निकला, और फेरी लगा रहे एक पुलिसकर्मी ने अशोक को उसके जूते से पहचान लिया। अशोक को पकड़ा गया तो उसने चोरी कुबूल कर ले। पुलिस की तेजी के चलते, इस बीच अशोक को चोरी का माल बेचने का मौका नहीं मिला।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad