श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की लड़ाई रंग लायी-जिल्ध्यक्ष - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Wednesday, December 27, 2023

श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की लड़ाई रंग लायी-जिल्ध्यक्ष

चहनियां ( मीडिया टाइम्स )। श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की मेहनत पूरे उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी सुनहरा अवसर लेकर आया है। कड़ी मेहनत ई डब्लू इस संघर्ष के लिए की गई लड़ाई रंग लायी है। 

उक्त बातें चहनियां अजीत सिंह के मकान पर जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने लखनऊ से श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सम्मेलन से लौटने के बाद पत्रकारों को वार्ता के दौरान बतायी।

  कहा कि प्रदेश के युवाओं के कैरियर से जुड़ी लड़ाई के लिए श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने लड़ी। लड़ाई के लिए ई डब्लू एस उम्र सीमा छूट के लिए लखनऊ में जेल भरो आंदोलन सभी करणी सेनाओं के युवाओं ने प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में किया था। यह लड़ाई केवल करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में तीन सालों तक लड़ा गया। 

लखनऊ के संसद भवन पर चौराहे के पास चक्का जाम कर आंदोलन किया था। यहां तक कि करणी सेना के लोगो ने खून से पत्र लिखकर मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ को पत्रक भी दिया था। आखिरकार लड़ाई रंग लायी, मुख्यमंत्री जी द्वारा सवर्ण समाज के लोगो को 3 वर्ष का छूट दिया है। उसके लिए प्रदेश के मुखिया को धन्यबाद ज्ञापित है जो लाखो परिवारों के युवाओं का भविष्य अंधकार मय होने से बचा लिया।

              इस दौरान राहुल सिंह भृगुवंशी, मनीष सिंह, अमित सिंह, प्रदीप सिंह, संजीत सिंह, पिन्टू सिंह आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad