संगठन का हुआ विस्तार, शिक्षक हितों के लिए होगा संघर्ष - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, December 21, 2023

संगठन का हुआ विस्तार, शिक्षक हितों के लिए होगा संघर्ष

चकिया ( मीडिया टाइम्स )।  उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की चकिया तहसील (चकिया, शहाबगंज,नौगढ़ ब्लॉक) की बैठक बीआरसी चकिया पर आहूत की गई । 

जिसमे निम्निलखित एजेंडे पर चर्चा की गई –

1) संगठन का विस्तार और सदस्यता अभियान।

2) जनपद में लंबित पड़े चयन वेतनमान की स्थिति।

3) लेखाधिकारी द्वारा कतिपय अध्यापक साथियों से रिकवरी।

4) खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के नाम पर मनमानी किया जाना।

5) जनपद में निलंबन बहाली की प्रक्रिया में की जा रही खेल के विषय में।

 बैठक में  चकिया ब्लॉक की इकाई का विस्तार किया गया। जिसमे मनोज कुमार पाण्डेय को सदस्य जिला कार्यसमिति, अनिल कुमार पटेल को कोषाध्यक्ष, शशि कांत राय को संगठन मंत्री के रूप में नियुक्त करते हुए आदरणीय जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाण्डेय जी द्वारा माल्यार्पण करके स्वागत किया गया।

सभा में उपस्थित शिक्षक साथियों को संबोधित करते हुए नौगढ़ तथा शहाबगंज के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह और संतोष कुमार त्रिपाठी द्वारा अपने ब्लॉक में संगठन के कार्य करने के तरीके और शिक्षक साथियों से जुड़े समस्याओं पर चर्चा की गई। 

चकिया ब्लॉक अध्यक्ष शैलेश कुमार गुप्ता ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी संगठन से जुड़े संगठन ने आपके हित में कार्य करने को कमर कस लिया है। आपकी कोई भी समस्या है। उसे आप मुझे या मेरे किसी भी पदाधिकारी से संपर्क करके प्रदान करके अपने अध्यापन कार्य को कीजिए। संगठन आपका कार्य निःशुल्क कराएगा।

       बैठक को संबोधित करते हुए जिला कोषाध्यक्ष शशि कांत गुप्त ने कहा कि ब्लॉक स्तर से लेकर जनपद स्तर तक अध्यापकों के कार्य समय से नही हो रहा है। यदि विभाग अध्यापक से उम्मीद करता है कि वह सभी कार्य समय से पूरा करे तो यह विभाग की भी जिम्मेदारी है कि वह अध्यापक के कार्य भी समय से पूरा करें। संगठन के आदरणीय जिला महामंत्री सुनील कुमार सिंह ने कहा कि संगठन आपको आश्वस्त करता है कि आप का चाहे एक दिन का रुका वेतन हो, चयन वेतनमान हो, निलंबन हो या किसी भी प्रकार के कार्य हो उसके लिए आप अध्यापक को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, आपके कार्य के लिए संगठन प्रतिबद्ध है।

  सभा को अपने ओजस्वी वाणी से संबोधित करते हुए, जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाण्डेय जी ने कहा कि संगठन ने निर्णय लिया कि संगठन आपके द्वार जनपद के दूरस्थ ब्लॉक के अध्यापकों तक स्वयं पहुंचेगा, और उनकी समस्यायों को सुनेगा ही नही अपितु निस्तारित भी कराएगा। चयन वेतनमान विगत एक साल से बीएसए और लेखा कार्यालय में अटका पड़ा है और अधिकारी लेटर लेटर खेलने में व्यस्त हैं। संगठन ने उनको अल्टीमेटम दे दिया है। यदि तय समय सीमा में इसका निस्तारित नही किया तो जल्द ही बीएसए और लेखा कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग के मुखिया की होगी। 

चकिया से लेकर आसपास के ब्लॉकों में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण में जो अमानवीय और मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है वह स्वीकार्य नहीं है।

महोदय लोग इसमें सुधार कर लें और अध्यापक को मशीन नही इंसान समझे, निरीक्षण में अपने साथ अध्यापक और ARP लेकर चलने से परहेज करें अन्यथा उच्चाधिकारियों तक सबूत के साथ शिकायत की जाएगी।

कई साथियों ने हाल फिलहाल में जारी लेखाधिकारी के पत्र से कतिपय अध्यापकों से  रिकवरी करने जैसी उत्पन्न समस्या पर लेखाधिकारी से चर्चा की जायेगी और तत्कालीन आदेश और बिल बाबू के कार्यशैली की सजा अध्यापकों को नहीं मिलने दी जाएगी। बड़ी अजीब बात है कि अध्यापक के पास न तो सेवा पुस्तिका रहती हैं न ही विभाग उसको कोई आदेश उपलब्ध कराता है और आज वसूली की बात आ गई।

     उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ शिक्षकों से अपील करता है कि आप गलत कार्यों के विरोध में संगठन का साथ दें। संगठन आपके सारे कार्य हल कर के दिखाएगा।

       इस अवसर पर गोपाल सिंह, रामाशीष लाल , आशीष झा, वरुरेंद्र पाठक, जितेंद्र तिवारी, कृष्ण कुमार, अभय सिंह,ऋषि यादव, कृपाशंकर राय,विनोद त्रिपाठी, राजीव सिंह, शोभनाथ , गजानंद सिंह, चंद्र प्रकाश गांधी, दिनेश मौर्या, ख्याल चंद्र मौर्य, प्रमोद गुप्ता ,संतोष गुप्ता, आलोक सिंह, अभिषेक पाठक, संतोष कुमार, सत्येंद्र कुमार, हवाई गढ़, कन्हैया खरवार, धीरेंद्र कुमार,विवेकानंद त्रिपाठी,सच्चिदानंद पाण्डेय मुसाफिर सिंह, भोला प्रसाद,आशीष कुमार कमलेश विश्वकर्मा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad