व्यापारियों के मान सम्मान और सुरक्षा की गारंटी है डबल ईंजन की सरकार: बनवारी लाल - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Saturday, December 23, 2023

व्यापारियों के मान सम्मान और सुरक्षा की गारंटी है डबल ईंजन की सरकार: बनवारी लाल

सकलडीहा ( मीडिया टाइम्स)। उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिधि मंडल ईकाई सकलडीहा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी के नेतृत्व में शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। 

इस मौके पर प्रदेश मंत्री सहित जिलाध्यक्ष और नगराध्यक्षों की ओर से प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत स्मृति चिन्ह देकर किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

सकलडीहा व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समरोह को लेकर सुबह से ही व्यापारी भारी संख्या में लड्डू कपड़ा घर के समीप कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल, प्रदेश मंत्री चन्द्रेश्वर जायसवाल और जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी के नेतृत्व् में व्यापार मंडल सकलडीहा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्णा सेठ सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया। 

प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारी सरकार से लेकर हर वर्ग को सहायता के लिये सदैव तत्पर रहता है। व्यापारी हर प्रकार का टैक्स देता है। जिससे हर क्षेत्र का विकास होता है। व्यापारी का उत्पीड़न करने वाले अधिकारी के खिलाफ सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। व्यापारियों के मान सम्मान और सुरक्षा की गारंटी डबल ईंजन की सरकार देता है। उन्होंने कहा कि मै शुरू से भाजपा में था और अंतिम सांस तक भाजपा में रहेंगे। बीच में भटक गया था अब घर वापस आ गया हूं। 

अंत में व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष सहित अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला महामंत्री राकेश मोदनवाल, गिरधारी जायसवाल, डा.अश्वनी, अशोक केशरी, अवतार सिंह, गुरूदीप सिंह, मुकुंद रस्तोगी, गुलाब शाहू, महमूद आलम,भगवान दास, नागेन्द्र  कुमार गुप्त, राधेश्याम जायसवाल, हिमांशु वर्मा,विनोद कुमार गुप्त , आनंद पांडेय, रिसी जायसवाल,प्रदीप अग्रहरी,रौशन सिद्दीकी, शंकर गुप्ता,गुलाब केशरी, सतीश सेठ, हनुमान चौरसिया,अनिल सेठ, संदीप मौर्या, संजीव गुप्ता, उधन जायसवाल,रामअशीष राय सहित अन्य पदाधिकारी व संरक्षक मंडल मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad