नाबदान के पानी की निकासी न होने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Wednesday, December 6, 2023

नाबदान के पानी की निकासी न होने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

चहनिया ( मीडिया टाइम्स )। नैढी गांव के बस्ती में नाबदान के पानी के निकासी की ब्यवस्था न होने से ग्रामीणों को पानी से होकर आना जाना पड़ता है। विगत कई वर्षों से गुहार के बाद भी नही सुनवाई होने पर नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर चेतावनी दिया।

                चहनियां क्षेत्र के नैढी गांव में बस्ती में आने जाने वाले मार्ग पर हमेशा पानी भरा रहता है। यहां नाबदान के पानी के निकासी की कोई ब्यवस्था नही है। जिससे मार्ग पर हमेशा पानी भरा रहता है। लोगो को इसी नाबदान के पानी से होकर गुजरना पड़ता है। जिसमे लोग गिरकर चोटहिल भी हो रहे है। नाबदान के बदबूदार पानी से एक तो लोगो का जीना दुश्वार हो गया है ऊपर से तरह तरह की बीमारियां भी उत्तपन्न हो रही है।

 ग्रामीणों बिरेन्द्र, छोटेलाल, लल्लन राम, रामबिलास, धर्मेंद्र, बलराम, जीरा देवी, सुदामी देवी, नारायण, गुलाब, शीतल, रामजी, मूरत, पप्पू, अशोक आदि कहा ने कि कई बार जनप्रतिनिधियों व अधिकारीयो से इस समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग किया किन्तु कोई सुनवाई नही हुई। ग्रामीणों ने कहा कि हमलोगों का गांव में आना जाना दुश्वार हो गया है, इसकी शिकायत तहसील दिवस पर भी किया है। 

शिकायत के बाद भी कोई सुनने को तैयार नही है। आये दिन लोग गिरकर घायल हो रहे है। यहां की स्थिति के कारण बच्चो की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। नाबदान का पानी मार्ग पर भरने से बच्चे बिद्यालय नही जा पा रहे है, यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान जल्द नही हुआ तो ग्रामीण ब्लाक मुख्यालय पर धरना करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad