नेशनल स्तर पर खेल में प्रतिभाग करने पर छात्राओं को किया सम्मानित. प्रधानाचार्य मनोज वर्मा - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, December 14, 2023

नेशनल स्तर पर खेल में प्रतिभाग करने पर छात्राओं को किया सम्मानित. प्रधानाचार्य मनोज वर्मा

चहनियां ( मीडिया टाइम्स )। बाल्मीकि इंटर कालेज बलुआ की दो छात्राओं आकांक्षा सिंह व प्रिया सिंह ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में जिला व प्रदेश के बाद नेशनल स्तर प्रतियोगिता में शामिल होगी। नेशनल में सेलेक्शन होने के बाद बिद्यालय में प्रधानाचार्य मनोज वर्मा ने दोनो छात्राओं को सम्मानित किया।

 
 जुड़ा हरधन नारे पर की रहने वाली आकांक्षा सिंह पुत्री समर बहादुर सिंह व प्रिया सिंह पुत्री बिजेंद्र प्रताप सिंह बलुआ स्थित बाल्मीकि इंटर कालेज में दोनो कक्षा 11 की छात्राये है। दोनो छात्राये राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

चन्दौली स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में 2 नबम्बर को प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ था। जो दोनो छात्राओं का विज्ञान प्रदर्शनी देख यहां से इनका चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। 1 से 3 दिसंबर तक प्रतियोगिता मिर्जापुर में हुआ। यहां पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर इन बच्चियों का चयन नेशनल में हुआ है। दोनो बच्चियों के नेशनल चयन पर बिद्यालय परिसर में छात्र छात्राओं के समक्ष सम्मानित किया गया।

 इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन होता है। जो कि विज्ञान से सम्बंधित होता है। ये बच्चे बाल बैज्ञानिक के रूप में कार्य करते है। अपना प्रोजेक्ट तैयार करते है उसके बाद इसका प्रेजेंटेशन बैज्ञानिको के सामने होता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad