पुलिस द्वारा गोवध के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Sunday, January 14, 2024

पुलिस द्वारा गोवध के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में, श्रीमान क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में वांछित गौतस्करो के विरुद्ध चलाये गये गिरफ्तारी



 अभियान में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-09/2024 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम का वांछित अभियुक्त मुसाफिर मौर्य पुत्र खरसाती मौर्य निवासी ग्राम हीरापुर मचहटी थाना चन्दवक जनपद जौनपुर जो टाटा मैजिक वाहन सं0-UP65 HT 1702 का वाहन स्वामी है जिसके पुत्र व उसके साथी द्वारा दिनांक 10.01.2024 को मैजिक वाहन से गोवंशो की तस्करी करते समय सकलडीहा पुलिस द्वारा गोवंश सहित वाहन को बरामद कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया था एवं वाहन स्वामी उपरोक्त फरार चल रहा था चहनिया चौराहे के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

इस गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण में सुरेश प्रकाश सिंह,पंकज कुमार यादव कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad