पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Sunday, January 14, 2024

पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार

चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में, श्रीमान क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तगण के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-11/2024 धारा 498ए/304बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट के वांछित अभियुक्तगण 1.बब्बू कुमार पुत्र चौथी राम 2.चौथी राम पुत्र हीरा राम 3.श्यामरती देवी पत्नी चौथी राम निवासीगण ग्राम ओरवा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली को ग्राम ओरवा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।



 मुकदमा उपरोक्त की मृतका बबिता कुमारी पुत्री रमाकान्त निवासिनी ग्राम डबरिया थाना धानापुर जनपद चन्दौली की शादी बब्बू कुमार पुत्र चौथी राम निवासी ग्राम ओरवा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली के साथ 06 माह पुर्व हुई थी। जो संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर मृत पायी गयी थी ससुराल पक्ष द्वारा दहेज हत्या करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।


इस गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण में राजीव कुमार सिंह, गौरव पटेल, रणविजय, नेहा कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad