पुलिस टीम द्वारा 2 वाहनों में क्रूरतापूर्ण तरीके से लादकर ले जाए जा रहे 15 राशि गोवंश बरामद - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Saturday, January 27, 2024

पुलिस टीम द्वारा 2 वाहनों में क्रूरतापूर्ण तरीके से लादकर ले जाए जा रहे 15 राशि गोवंश बरामद

चकिया ( मीडिया टाइम्स )।  पुलिस अधीक्षक चन्दौली डॉ.अनिल कुमार द्वारा पशु तस्करों, अवैध शराब तस्करों व शातिर 

अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये आदेश, निर्देश के क्रम में आशुतोष, क्षेत्राधिकारी चकिया के कुशल पर्यवेक्षण में थाना चकिया के उ0नि0 अवध बिहारी यादव मय हमराह को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि मिर्जापुर अहरौरा की तरफ से 02 पिकअप वाहन मे गोतस्कर गोवंशो को गोतस्करी व गोवध हेतु लादकर शिकारगंज होते हुए मूसाखांड़ के रास्ते बिहार व पश्चिम बंगाल को जायेंगे। 

मुखबिर की इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 अवध बिहारी यादव द्वारा चौकी प्रभारी रामपुर भभौरा धर्मेन्द्र शर्मा मय हमराह बुलाया गया। कुछ देर बाद चौकी प्रभारी रामपुर भभौरा उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा मय हमराह उ0नि0 राकेश सिंह, उ0नि0 अशोक सिंह मय हमराह के डकही जाने वाले मोड़ पर कर गाढ़ाबन्दी करके आने वाले गोवंश तस्कर के वाहन पिकअप का इंतजार करने लगे। 

कुछ समय बाद 02 पिकअप वाहन मिर्जापुर अहरौरा की तरफ से आती हुई दिखाई दी पुलिस टीम द्वारा वाहनों  को घेराबंदी कर रोक लिया। वाहनों में सवार पशु तस्कर जंगल की ओर भाग निकले। 

मौके से बरामद पिकअप वाहनों में डाले के चारों तरफ धान की भूसी बोरी में रखकर आड़ किया गया था। जिसके पीछे कुल 15 राशि (14 राशि जिन्दा व 01 राशि मृतक  ) गोवंश बरामद हुए। गोवंशो को बुरी तरीके से रस्सी से एक में  एक जोड़कर कसकर बांधा गया था। बरामद वाहनों का निरीक्षण करने पर एक वाहन पर नम्बर प्लेट पर UP65LT4229 अंकित पाया गया तथा दूसरा वाहन बिना नम्बर प्लेट के पुलिस कब्जे में लिया गया।

उक्त वाहनों को अन्तर्गत धाना 207 मोटर वाहन अधि0 में सीज किया गया। बरामद शुदा गोवंशो व वाहन उपरोक्त को समय करीब 16.25 बजे कब्जा पुलिस में लिया गया।

बरामदगी का विवरण-

1- 15 राशि गोवंश  (14 राशि जिन्दा व 01 राशि मृतक  )

2- एक महेन्द्रा बोलेरो पिकप नं0 UP65LT4229

3- एक  महेन्द्रा बोलेरो पिकप चेचिस नं0 MA1ZN2GGA81A10395


पुलिस टीम का विवरण-

1. थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति थाना चकिया जनपद चन्दौली।                                                                      

2. उ0नि0 अवध बिहारी यादव थाना चकिया जनपद चन्दौली।

3. उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा थाना चकिया जनपद चन्दौली।

4. उ0नि0 राकेश सिंह थाना चकिया जनपद चन्दौली।

5. उ0नि0 अशोक सिंह थाना चकिया जनपद चन्दौली।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad