गाँव वालों पर धौस जमाना पड़ा गया भारी, रास्ते में ही हो गयी गिरफ्तारी - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Saturday, January 27, 2024

गाँव वालों पर धौस जमाना पड़ा गया भारी, रास्ते में ही हो गयी गिरफ्तारी

चंदौली ( मीडिया टाइम्स )। पुलिस अधीक्षक चन्दौली डॉ0 अनिल कुमार द्वारा जनपद चन्दौली में 

अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये आदेश-निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा श्री रघुराज के निर्देशन में थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 सन्तोष कुमार मय पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध तमंचा के साथ लाल रंग की मोटरसाईकिल से बिरना तिराहा के पास मौजूद है अगर जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है।

इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26.01.2024 की रात्रि 10.00 बजे लगभग बिरना तिराहे से अभियुक्त विशाल यादव पुत्र श्याम लाल यादव को पुलिस हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। 

 उपरोक्त गिरफ्तारी/ बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 12/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना धानापुर जनपद चन्दौली 


विवरण बरामदगी -

1. एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 

2. एक अदद मोटरसाईकिल प्लेटिना 


गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

1. उ0नि0 सन्तोष कुमार -  थाना धानापुर जनपद चन्दौली

2. उ0नि0 रामअजोर यादव - थाना धानापुर जनपद चन्दौली

3. हे0का0 धीरेन्द्र  यादव - थाना धानापुर जनपद चन्दौली

4. का0 सोनू यादव - थाना धानापुर जनपद चन्दौली।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad