खाते से उड़ाए 300000- रुपये साइबर सेल चन्दौली ने कराये वापस, पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्‍कान - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Saturday, January 20, 2024

खाते से उड़ाए 300000- रुपये साइबर सेल चन्दौली ने कराये वापस, पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्‍कान

चंदौली ( मीडिया टाइम्स )।  आजकल फ्राड करने वाले तरह- तरह के तरीके अपनाते हुए लोगो को मूर्ख बनाकर उनके खाते से पैसा निकाल रहे है। 

इसी क्रम में गौरव सिंह पुत्र प्रमोद कुमार सिंह निवासी ग्राम शहाबगंज पोस्ट शहाबगंज थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली को फ्राडर द्वारा सरिया खरीदने के नाम पर फोन काल के माध्यम से बातो में भ्रमित करके 200000 रुपये आर0टी0जी0एस0 एवं 100000 रुपये गूगल पे के माध्यम से कुल 300000/- फ्राड कर लिया गया था।

जिसके सम्बन्ध में वादी गौरव सिंह द्वारा दिनांक 08.01.2024 को फ्राड के सम्बन्ध में 1930 पर काल कर कंप्लेंट रजिस्टर कराया गया था। जिसका एक्नोलेजमेंट न0 23101240002741 है एवं फ्राड होने के सम्बन्ध में  साइबर सेल जनपद चन्दौली को आकर सूचना दिया गया। 

जिसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार  व अपर पुलिस अधीक्षक विनय सिंह व पुलिस उपाधीक्षक आशुतोष द्वारा साइबर सेल को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया  गया।जिस पर साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह मय साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए  वादी गौरव सिंह को कुल 300000/-रु0 धनराशि वापस कराये गये।


 बरामद कराने वाली टीम-

1.उ0नि0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह।

2.हे.का. पवन यादव।

3.हे.का.सुनील मिश्रा।

4. का. अनिल कुमार प्रजापति।

5. का. सन्तोष यादव।             

6. का. आशुतोष भारद्वाज।

7.का. राहुल यादव।

8.का.नौशाद।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad