गांजा तस्करों ने बदला ट्रेंड़, महिलाओ को कर रहे तस्करी में शामिल, 8 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Saturday, January 20, 2024

गांजा तस्करों ने बदला ट्रेंड़, महिलाओ को कर रहे तस्करी में शामिल, 8 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद

चंदौली ( मीडिया टाइम्स ) । डॉ0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशानुसार, सुखराम भारती अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) एवं 



क्षेत्राधिकारी नौगढ़ कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चकरघट्टा सुधीर कुमार आर्य मय हमराह में सम्मिलित महिला आरक्षियों द्वारा चेकिंग के दौरान एक महिला जो सड़के के किनारे पड़रिया तिराहा के पास खडी थी। महिला पुलिस टीम द्वारा 8 किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला आरक्षियो द्वारा गिरफ्तार महिला से उनका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम मंजू उर्फ गुड़ियाँ शाह पुत्री शिवजी शाह निवासिनी ग्राम अरार थाना गोपालगंज सदर जनपद गोपालगंज (बिहार) उम्र 22 वर्ष बतायी।

बरादगी व गिरफ्तारी के आधार पर  सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

इस गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में सुधीर कुमार आर्य,अजय कुमार यादव, विनोद कुमार वर्मा, संदीप यादव,शैलेन्द्र यादव,राखी निगम थाना चकरघट्टा जिला चन्दौली उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad