आयुर्वेदिक दवाओं में बढ़ा लोगों का रुझान, सैकड़ो लोग करते है उपचार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Sunday, January 14, 2024

आयुर्वेदिक दवाओं में बढ़ा लोगों का रुझान, सैकड़ो लोग करते है उपचार

चकिया ( मीडिया टाइम्स )। एक तरफ जहां प्रदेश देश में बड़े बड़े मेडिकल हॉस्पिटल खुल रहे है और लाखो की संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे है।

वही दूसरी तरफ आयुर्वेद भी एक बार फिर अपनी जगह मजबूत कर रहा है। कोरोना काल में आयुर्वेदिक दवाओं का ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में आयुर्वेद का विशेष योगदान रहा। जिसका आज लोगों का विश्वास बना हुआ है। 

राजकीय आयुर्वेद चिकित्सा सरेया बसाढी चकिया के डॉक्टर श्यामसुंदर नीरज ने बताये की आयुर्वेद अस्पताल में मरीजों को दवा के साथ साथ बेहतर इलाज भी किया जाता है और कहा की हमारे यहा यही के लोग नही आते बल्कि दूर दराज से भी लोग अपने उपचार के लिए आयुर्वेदिक दवा ले जाते है। इसके साथ ही श्याम सुन्दर नीरज कहा की हर रोज सैकड़ो की संख्या में मरीज आते है। हम उनका बेहतर तरीके से इजाल करने का प्रयास करते है। आयुर्वेद में मरीजों का विश्वास बनाये रखने का एक अच्छा प्रयास करते है।

 इलाज के लिए आए लोगों बताया उन्हें आयुर्वेद दवा पर अब पहले से ज्यादा विश्वास है। साथ ही मरीजों ने कहा की हमें इन दवाओं का लाभ भी मिलता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad