महिला संस्था द्वारा बाल सुरक्षा, बाल कल्याण, बाल विकास नेतृत्व में हुआ चौपाल कार्यक्रम का आयोजन - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Wednesday, January 17, 2024

महिला संस्था द्वारा बाल सुरक्षा, बाल कल्याण, बाल विकास नेतृत्व में हुआ चौपाल कार्यक्रम का आयोजन

चकिया ( मीडिया टाइम्स )।  ब्लॉक के दिरेहू नई बस्ती में मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्था द्वारा बाल सुरक्षा बाल कल्याण बाल विकास पर सामुदायिक नेतृत्व हेतु चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

जिसमें दिरेहूँ,मुबारकपुर, प्रीतपुर, पिपरिया, मूसाखाड़, वनभीषमपुर, रसिया, फिरोजपुर,मगही आदि गांवों से स्वयं सहायता समूह से महिलाएं व सामुदायिक निगरानी समिति के सदस्य और दलित युवा प्रेरणा मंच के सदस्य प्रतिभाग किया। 

जिसमें सर्वप्रथम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम प्रधान व प्रतिनिधि द्वारा बच्चों के शिक्षा से जुड़ने, स्वास्थ्य और प्रतिदिन  स्कूल भेजने हेतु प्रेरित किया गया। संस्था के द्वारा साक्षरता केंद्र से शिक्षा पूर्ण करने वाली समूह की महिलाओं को साक्षरता प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के हाथों द्वारा वितरित किया गया।


 समूह की सदस्य प्रमाण पत्र पाकर काफी खुश हुई। जिला समन्वयक गणेश विश्वकर्मा द्वारा सामुदायिक नेतृत्व विकास पर जोर दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad