संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- प्रधानमंत्री ने बहुत तप किया... अब हमको तप करना है - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, January 22, 2024

संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- प्रधानमंत्री ने बहुत तप किया... अब हमको तप करना है

चंदौली ( मीडिया टाइम्स )।  मोहन भागवत ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के बाद लोगों को संबोधित कर रहें है। 

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अध्यक्ष मोहन भागवत ने कहा कि अयोध्या में रामलला के साथ भारत का स्व लौट आया है। इस इतिहास का बहुत सामर्थ है। प्रधानमंत्री ने तप किया अब हमको तप करना है। पीएम ने कठोर व्रत किया।

भागवत ने कहा कि अयोध्या में कोई कलह नहीं है। रामराज्य आने वाला है। छोटे-छोटे विवादों को पीछे छोड़ना पड़ेगा। समन्वय रखकर आचरण करना ही धर्म है। जहां दुख दिखे वहां दौड़ जाएं। दोनों हाथों से कमाएं। हमें अपने को संयम रखना होगा। पवित्रता होनी चाहिए और इसके लिए संयम चाहिए।

 भागवत ने कहा कि लोभ नहीं करना है। संयम का पालन करना है। कुटुम्भ, समाज में अनुशासन का पालन करना होगा। सामाजिक जीवन में स्वतंत्रता का पालन करना बहुत आवश्यक है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad