सपा कार्यालय पर मना प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन नरेश उत्तम पटेल जुझारू नेताः ओमप्रकाश सोनकर - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Wednesday, January 10, 2024

सपा कार्यालय पर मना प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन नरेश उत्तम पटेल जुझारू नेताः ओमप्रकाश सोनकर

मीरजापुर ( मीडिया टाइम्स )। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल जी का 68वां जन्मदिन पार्टी कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर केक काटकर मनाया गया और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकर ने कहा नरेश उत्तम पटेल का जन्म 10 जनवरी 1956 को फतेहपुर के जहानाबाद के लहुरी सराय में उनका जन्म हुआ था। वे वर्तमान में विधान परिषद सदस्य है। वह पहली बार 1989 में विधायक बने और समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक है। 

वे 1989 से 1991 तक पहली मुलायम सरकार में मंत्री और यूपी विधानसभा के तीन बार सदस्य भी रहे। 2017 में उनको पार्टी के प्रति समर्पित निष्ठा को देखते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौपी गई। 2022 में भी दुबारा अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौपी। उन्होने नरेश उत्तम पटेल के जन्मदिन पर दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी की नगर की बैठक नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। 

इस मौके पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया साथ ही 2024 लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा गया कि जन-जन के बीच जाकर समाजवादी पार्टी के उपलब्धियो को बताने का काम करें। 

इस अवसर पर मुन्नी यादव, राजेश भारती, रामगोपाल बिन्द, चन्दन यादव, श्याममबाबू सोनकर, रवि सोनकर, जमाल अहमद, मेवालाल प्रजापति, प्रेमकुमार यादव, छविनाथ विश्वकर्मा, रंजीत फौजी, अभय, शिवकुमार यादव, विष्णु पटेल, नीलरतन, रामजी बिन्द, मनोज गुप्ता, अविनाश कौशल, दीनानाथ प्रजापति, राहुल राव, शेखु, चन्द्रशेखर यादव, मुन्ना मंसूरी, इन्द्रजीत यादव आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad