पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्यों को किया गया गिरफ्तार, चंदौली पुलिस को थी गिरोह की तलाश - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Wednesday, January 10, 2024

पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्यों को किया गया गिरफ्तार, चंदौली पुलिस को थी गिरोह की तलाश

चन्दौली ( मीडिया टाइम्स )। पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा. अनिल कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे

अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली, विनय कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के कुशल निर्देशन में दिनांक-09.01.2024 को थानाध्यक्ष धानापुर प्रशान्त कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति लाल रंग की मोटरसाईकिल से चौचकपुर नगवां होते हुए नरौली के रास्ते चहनिया जाने वाले है, जिनके पास अवैध गांजा है।

मुखबीर की सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा नरौली नहर पुलिया तिराहे के पास घेराबंदी करके मोटरसाईकिल सवार दो व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया। 

मोटरसाइकिल सवार द्वारा भागने के असफल प्रयास के दौरान पुलिस टीम द्वारा समय 21:00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों की पहचान क्रमश।

1.पीयूष यादव पुत्र राम अजोर यादव निवासी ग्राम धरम्मपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर।

2.अजीत यादव पुत्र रविन्द्र यादव निवासी ग्राम आऱी पहाड़पुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर के रूप में हुयी। 

पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगों के पास जो झोला है इसमें गांजा रखा है, इसमे रखे गांजा को नवयुवकों में बहला फुसलाकर बेच देते हैं तथा जिनके पास कम पैसे होते हैं उन्हें पुड़िया बनाकर बेच देते हैं। 

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कुल वजन 02 किग्रा 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। 

पुलिस टीम में  प्रशान्त कुमार, शिवबाबू, प्रेमशंकर यादव, चक्रवर्ती अजय-थाना धानापुर जनपद चन्दौली।

5. का0 अभिषेक दूबे-थाना धानापुर जनपद चन्दौली।

6. का0 आशीष कुमार-थाना धानापुर जनपद चन्दौली।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad