थाना सैयदराजा द्वारा संगठित पशु तस्करी गिरोह के 02 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे, सघन चेकिंग दौरान महाबीर ढाबा नौबतपुर के पास से किया गया गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, March 21, 2024

थाना सैयदराजा द्वारा संगठित पशु तस्करी गिरोह के 02 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे, सघन चेकिंग दौरान महाबीर ढाबा नौबतपुर के पास से किया गया गिरफ्तार

चंदौली ( मीडिया टाइम्स )।  डॉ0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशानुसार जनपद में


 शराब व गौ तस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह व  क्षेत्राधिकारी सदर राजेश राय के पर्यवेक्षण मे तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान  एक कंटेनर ट्रक से 32 गोवंशों को बरामद करते हुए तस्करी कर रहे 02 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। 

घटनाक्रम:

दिनांक 21.03.2024 को  निरीक्षक अपराध सैयदराजा अरविन्द कुमार यादव को जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर उ0प्र0 की सीमा से बिहार राज्य होते हुए गोवंशीय पशुओं को क्रूरता पूर्वक एक अदद टाटा ट्रक कन्टेनर मे क्रूरता पुर्वक लादकर वध हेतु पश्चिम बंगाल ले जा रहे हैं।

 इस सूचना पर निरीक्षक अपराध अरविन्द कुमार यादव  के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 आफताब आलम मय हमराहीयान द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जाने लगा कि चेकिंग के दौरान गोवंश लदे टाटा ट्रक कन्टेर संख्या बी.आर. 26 जी.बी. 7044 चन्दौली की तरफ से तीव्र गति से आ रही थी।

पुलिस टीम द्वारा घेरा बन्दी करके वाहन को रोककर पकड़ लिया गया। बरामद टाटा ट्रक कन्टेर से कुल 32 राशि गोवंश (जिसमें 27 राशि जिन्दा व 05 राशि मृत) बरामद किया गया तथा संगठित गिरोह के कुल दो शातिर पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

उपरोक्त वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली पर उक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 40/2024 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधि. व 11 पशु क्रू.नि.अधि. व 429 भा.द.वि. थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली  का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी का विवरणः-

1. 32 गोवंश (27 जीवित व 05, गोवंश साड़) 

2. एक ट्रक कन्टेनर  बीआर26जीबी7044

3. दो मोबाइल फोन (1. एक एन्ड्रायड मोबाइल सैमसंग कम्पनी, 2. एक अदद की पैड मोबाइल नोकिया कम्पनी) 

4.  चिटबन्दी के कुल 1510 रुपया


बरामदगी मे पुलिस टीम का विवरण

1. निरीक्षक अपराध अरविन्द कुमार यादव थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली।

2. उप निरीक्षक- आफताब आलम।

3. हे0का0 रुपनारायण सिंह।

4. का0 विवेक कुमार तिवारी।

5. का0 देवेन्द्र मौर्या।

6. का0 अजय पटेल।




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad