अवैध गांजा तस्करी करने वाले संगठित गिरोह के सक्रिय सदस्य को किया गया गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, March 21, 2024

अवैध गांजा तस्करी करने वाले संगठित गिरोह के सक्रिय सदस्य को किया गया गिरफ्तार

चंदौली ( मीडिया टाइम्स )।  डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में, अपर

 पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में SO संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में वांछित अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये गिरफ्तारी अभियान में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-19/2024 धारा 8/20/60 NDPS Act व धारा 419/420 भादवि का वांछित अभियुक्त उमेश कुमार वर्मा पुत्र रामवरन वर्मा निवासी ग्राम भाटी खुर्द थाना आसपुरदेवसरा जनपद प्रतापगढ को दिनांक 21.03.2024 समय 09.45 बजे हेत्तमपुर तिराहा बहद् ग्राम नौरंगाबाद के पास से एक किलो 250 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-41/2024 धारा 8/20 NDPS Act बनाम उमेश कुमार वर्मा पुत्र रामवरन वर्मा निवासी ग्राम भाटी खुर्द थाना आसपुरदेवसरा जनपद प्रतापगढ पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

दिनांक 28.01.2024 को समय 16.30 बजे अभियुक्त अजय पटेल पुत्र रामनरायण पटेल निवासी ग्राम बनकट लोधी थाना महराजगंज जनपद जौनपुर को एक अदद मैजिक अशोका लोडर वाहन सं0- OD 33W0669 (कूटरचित नम्बर प्लेट) से कुल 69 पैकट में 74.550 किलो ग्राम नाजायज गांजा का परिवहन करते समय स्टैनफोर्ड स्कूल से कुछ आगे बहद् ग्राम नई बाजार के पास से सकलडीहा पुलिस द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर अवैध गांजा बरामद किया था। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-19/2024 धारा 8/20/60 NDPS Act व धारा 419/420 भादवि पंजीकृत है, तथा उसका सहयोगी अभियुक्त उमेश कुमार वर्मा पुत्र रामवरन वर्मा निवासी ग्राम भाटी खुर्द थाना आसपुरदेवसरा जनपद प्रतापगढ फरार चल रहा था।

बरामदगी-

एक किलो 250 ग्राम अवैध गांजा


गिरफ्तारी एंव बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1.SO संजय कुमार सिंह कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली।

2.उ0नि0 सुरेश प्रकाश सिंह चौकी प्रभारी डेढावल कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली।

3.हे0का0 उमाकान्त कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली।

4.का0 पंकज यादव कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली।




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad