गोवंश की तस्करी में लिप्त वांछित गोतस्कर गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Tuesday, March 19, 2024

गोवंश की तस्करी में लिप्त वांछित गोतस्कर गिरफ्तार

चंदौली ( मीडिया टाइम्स )। पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली  डा. अनिल कुमार के द्वारा जनपद

 में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु एवम् वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली विनय कुमार सिंह के निर्देशन एवम् क्षेत्राधिकारी पं0 दीन दयाल उपाध्याय नगर अनिरूद्ध सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर शेषधर पाण्डेय के नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अलीनगर पर पंजीकृत मु.अ.सँ. 39/24 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 429 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. जितेन्द्र कुमार पुत्र श्याम नारायण निवासी धौहा कुसुमी थाना चुनार जनपद मिर्जापुर उम्र 33 वर्ष को हाईवे पर स्थित सिंधीताली पुल थाना अलीनगर जनपद चन्दौली से आज दिनांक 19.03.2024 को समय करीब 11.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

निरीक्षक शेषधर पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।

उ.नि. वरूणेन्द्र कुमार राय प्रभारी चौकी ताराजीवनपुर  थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।

का. मान सिंह सरोज थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।

का. जोगेन्द्र कुमार थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad