चेरो समाज का सम्मेलन, एकजुट होने का आह्वान, गंगापुर गांव में महाराजा मेदनी राय की प्रतिमा स्थापना हेतु भूमि पूजन - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Sunday, March 10, 2024

चेरो समाज का सम्मेलन, एकजुट होने का आह्वान, गंगापुर गांव में महाराजा मेदनी राय की प्रतिमा स्थापना हेतु भूमि पूजन

नौगढ़। चेरो आदिवासी राजवंश के तत्वावधान विकास खंड नौगढ़ के पंचायत  गंगापुर स्थित  (करीयवा नाला) के पास रविवार को  भ्यारी मिलन समारोह तथा  देवदेवांगन महाराजा मेदिनीराय की आदमकद प्रतिमा की स्थापना हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजित किया गया।



 इस मौके पर उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ से चेरो समाज के लोग इकट्ठा हुए। कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि आदिवासी सारना धर्म गुरू अगुआ श्री आशुतोष सिंह चेरो एवं  विशिष्ट अतिथि अरुण सिंह चेरो  प्रधान परसहवा, कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 


अतिथियों ने महाराजा मेदिनीराय की प्रतिमा पर पुष्पांजली के बाद भूमि पूजन किया। अतिथियों ने चेरो समुदाय को पुरे भारत मे एक होने, आदिवासी सभ्यता  संस्कृतिक पर जोर देने पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री अरूण सिंह चेरो ने  समाज में फैली हुई अन्धविश्वास, अशिक्षा, दहेज प्रथा, नशामुक्ति, बाल विवाह पर रोक लगाने का  आह्वान किया।


 वहीं चेरो राजवंश समाज के राष्ट्रीय संरक्षक पंकज सिंह चेरो जी ने आदिवासी संस्कृति एवं महाराजा मेदनी राय के जीवनी को विस्तार से बताया। संचालन गंगा सिंह चेरो ने किया इस मौके पर अनीता सिंह चेरो, गणेश्वर सिंह चेरो, सदानंद सिंह , राकेश सिंह, डा राजेन्द्र सिंह, रामनाथ सिंह चेरो, विनोद सिंह चेरो,  इन्दू प्रकाश सिंह, हरगेन सिंह, राजेश सिंह, उदय नाथ,गंगा सिंह, गोविन्द सिंह,दूधनाथ बिन्दु सिंह, रामचन्द्र सिंह,सुरेन्द्र सिंह, प्रमिला सिंह, जिरवन्ती, रामबली सहित काफी संख्या में शेरो समाज के लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad