विश्व वानिकी दिवस पर वन और वन्य जीवों की रक्षा का संकल्प - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, March 21, 2024

विश्व वानिकी दिवस पर वन और वन्य जीवों की रक्षा का संकल्प

 नौगढ़। काशी वन्य जीव प्रभाग के मझगांई रेंज में बृहस्पतिवार को विश्व वानिकी दिवस के तहत  कंम्पोजिट विद्यालय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र सरहसताल पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह उर्फ सुड्डू के द्वारा पौधारोपण किया गया। 




इसके साथ ही वन विभाग के जयमोंहनी रेंज द्वारा नरकटी गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में  चिकित्सकों ने सैकड़ो लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त में दवाइयां बांटी। 



गोष्ठी में वन्य जीवों के महत्व के बारे जानकारी देने के साथ वन और वन्य जीवों के संरक्षण पर जोर दिया गया। सभी गांव की महिला और पुरुषों ने वनों के संरक्षण का संकल्प लिया। कंम्पोजिट माध्यमिक विद्यालय मझगाई पर वन क्षेत्राधिकारी पीके सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए वन्य जीवों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने वनाग्नि से होने वाली क्षति के बारे में बताते हुए इससे बचाव के लिए बरते जाने वाली सावधानी को विस्तार से बताया। 



पंचायत सचिवालय  नरकटी पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में की अध्यक्षता गांव प्रधान किरन यादव ने किया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी जयमोंहनी मकसूद हुसैन ने कहा कि हर साल 21 मार्च को मनाए जाने वाले विश्व वानिकी दिवस को इस साल सप्ताह भर मनाया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर वनों के महत्व, स्वास्थ्य शिविर तथा पर्यावरण और जैव विविधता की ओर आम नागरिकों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में वनदरोगा ओंकार नाथ शुक्ला ने वनाग्नि सुरक्षा पर  विचार रखे। गोष्ठी में प्रधान संघ के अध्यक्ष  शिक्षण संकुल ओमप्रकाश जायसवाल, वन दरोगा राजकुमार, शिवपाल चौहान, बीरबल यादव, आदित्य सिंह निर्भय सिंह, चंद्रशेखर यादव समेत काफी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad