चकिया द्वारा संगठित पशु तस्करी गिरोह के 02 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे, पिकअप सहित 09गोवंश किये गये बरामद - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, April 8, 2024

चकिया द्वारा संगठित पशु तस्करी गिरोह के 02 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे, पिकअप सहित 09गोवंश किये गये बरामद

चकिया ( मीडिया टाइम्स )।  डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशानुसार जनपद मे

 शराब व गौ तस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी चकिया आशुतोष के पर्यवेक्षण मे तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान  बोलेरो पिकअप से 09 गोवंशों को बरामद करते हुए तस्करी कर रहे 02 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। 

घटनाक्रम: दिनांक 08.04.24 को  थानाध्यक्ष श्री अतुल कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बोलेरो पिकप मे गोवंश लादकर अहरौरा शिकारगंज से आ रही है जो मुरारपुर तिराहे गरला तिराहा होते हुए मूसाखाड होते हुए बिहार को गोवंशो को वध हेतु पण्डुवा पश्चिम बंगला को ले जाने वाले है ।इस सूचना पर थानाध्यक्ष मय हमराहियान द्वारा भभौरा नाका के आगे मूसाखाड़ को जाने वाले रास्ते पर मंदिर के पास अपने को छिपाते हुए आने वाले वाहन का इंतजार करने लगे कि थोड़ी देर बाद गोवंश लदे बोलेरो पिकप नं. BR45GA8816 को पकड़ लिया गया तथा गिरोह के कुल दो शातिर पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। 

बरामद बोलेरो से कुल 09 राशि गोवंश व अभियुक्त नीरज कुमार के पास एक तमंचा 315 बोर व एक  जिन्दा कारतूस व अभियुक्त सोनू कुमार के पास से एक  चापड़ बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना चकिया जनपद चन्दौली पर उक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 55/24 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधि. व 11 पशु क्रू.नि.अधि. व 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना चकिया जनपद चन्दौली  का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी का विवरणः

1.09 राशि गोवंश।

2.एक बोलेरो पिकप नं. BR45GA8816।

3.एक  तमंचा 315 बोर, एक  जिन्दा कारतूस 315 बोर।

4.एक  चापड ।

बरामदगी मे पुलिस टीम का विवरण।

1.थानाध्यक्ष अतुल कुमार थाना चकिया जनपद चन्दौली।

2.उप निरीक्षक गिरीशचन्द्र राय थाना चकिया जनपद चन्दौली। 

3.उ0नि0 दुर्गादत्त यादव थाना चकिया जनपद चन्दौली। 

4.हे0का0 जलभरत यादव थाना चकिया जनपद चन्दौली। 

5.हे0का0 दीपचन्द्र गिरी थाना चकिया जनपद चन्दौली। 

6.हे0का0 सूरज कुमार थाना चकिया जनपद चन्दौली।

7.हे0का0 अरूण गिरी थाना चकिया जनपद चन्दौली।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad